Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Leela Sahu Viral Video : प्रेग्नेंट महिला लीला साहू की आवाज बनी ताकत, गांव की सड़क बनने लगी; सोशल मीडिया से उठाई थी आवाज

Leela Sahu Viral Video : प्रेग्नेंट महिला लीला साहू की आवाज बनी ताकत, गांव की सड़क बनने लगी; सोशल मीडिया से उठाई थी आवाज

Leela Sahu Viral Video कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक प्रेग्नेंट महिला लीला साहू के वीडियो वायरल हुए थे। लीला, जो 9 महीने की गर्भवती हैं, ने अपने गांव की खराब सड़कों को लेकर खुलकर वीडियो बनाए और पोस्ट किए। उन्होंने नेताओं और अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।

एक साल से कर रही थीं संघर्ष, अब शुरू हुआ काम

लीला साहू पिछले एक साल से सड़क के निर्माण के लिए लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने कलेक्टर, सांसद राजेश मिश्रा, मंत्री राकेश सिंह, मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से सड़क बनवाने की अपील की थी। अब रामपुर नैकिन विकासखंड के खड्डी खुर्द के बगैया टोला से गजरी तक की सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

लीला के सवालों से मचा था सियासी हड़कंप

लीला ने वीडियो में पूछा था – “जब आपमें सड़क बनवाने की हिम्मत नहीं थी, तो फिर झूठा वादा क्यों किया?” उनके वीडियो वायरल हुए और सरकार की खूब आलोचना हुई। सड़क की हालत इतनी खराब थी कि गांव की गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती थी। छह महिलाओं को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे खतरा और बढ़ गया।

नेताओं के बयान बने विवाद का कारण

इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कुछ बेतुके बयान दिए, जिससे विवाद और बढ़ गया। जनता ने इन बयानों की खूब आलोचना की और सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा।

सड़क बनने से लीला साहू ने जताई खुशी

अब जब सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है, तो लीला साहू ने एक और वीडियो जारी कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब रोलर और जेसीबी मशीन से गांव में सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अब एंबुलेंस उनके घर तक आ सकेगी और गांव की महिलाएं सुरक्षित अस्पताल पहुंच सकेंगी।

लीला साहू बनीं गांव की आवाज

लीला साहू की हिम्मत और आवाज ने दिखा दिया कि अगर कोई आम इंसान भी ठान ले, तो बदलाव मुमकिन है। उनकी कोशिशों से आज गांव को एक बेहतर सड़क मिल रही है, जिससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं, बल्कि पूरे गांव को राहत मिलेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts