Humane Sagar Death :ओडिया इंडस्ट्री ने खोई एक बड़ी आवाज, 34 साल की उम्र में मशहूर सिंगर ह्यूमन ने दुनिया को अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क। ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जिससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। जहां लगातार इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
कैसे बिगड़ी तबीयत?
बता दें कि, 14 नवंबर की दोपहर ह्यूमन सागर को अचानक बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उन्हें तुरंत इमरजेंसी से ICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार वे एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। इसी के साथ उन्हें ACLF और MODS जैसी बीमारियों ने भी घेर लिया। जिसके कारण शरीर के कई अंग तेजी से काम करना बंद करने लगे।
क्या रहा मौत का कारण?
AIIMS भुवनेश्वर के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि ह्यूमन सागर की मौत का मुख्य कारण मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम (MODS) था। सभी कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और 17 नवंबर की लगभग रात 9:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार की तरफ से गंभीर आरोप
ह्यूमन सागर की मां शैफाली ने बेटे की मौत पर दुख जताते हुए मैनेजर और इवेंट आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि ह्यूमन की तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें बार-बार स्टेज परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया था। जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।
ओडिया इंडस्ट्री में शोक की लहर
ह्यूमन सागर ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर थे। बचपन से संगीत से जुड़े ह्यूमन ने वॉयस ऑफ ओडिशा 2 जीतकर अपनी पहचान बनाई और कई हिट गाने दिए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी समेत तमाम कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।





















