Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महिला ने किया हंगामा: मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका, महिला बोली- मैं वकील हूं चालान इंदौर कोर्ट में भिजवा देना

भोपाल। राजधानी में मास्क नहीं लगाने पर चलानी कार्रवाई जारी है। रविवार को लालघाटी चौराहे पर कार के अंदर मास्क नहीं लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों की व्यवहार, कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए महिला ने सड़क पर हंगामा कर दिया। महिला का कहना था कि उसके सामने भाजपा का झंडा लगी कार को नहीं रोका। वहीं, उस कार में सवार लोग भी मास्क, सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। ये भी पढ़ें: गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला: बोले- 24 घंटे में ‘ट्वीट’ नाथ जी का ओबीसी पर नहीं आया एक भी ट्वीट, पिछड़ों को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

महिला ने कहा, कोर्ट में भिजवा देना चालान

जानकारी के अनुसार, लालघाटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बैरागढ़ की तरफ से एक कार आई। उस कार में चार लोग सवार थे। सूबेदार महेश कार चालक से मास्क नहीं लगाने को लेकर समझाइश देने लगे। इसी दौरान कार में बैठी महिला उतरकर आई। वह सूबेदार के साथ चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी से अभद्रता करने लगी। महिला बोली- मैं वकील हूं। चालान इंदौर कोर्ट में भिजवा देना। काफी देर तक यह हंगामा चला। इसके बाद महिला कार में बैठकर होकर चली गई। कार चला रहे युवक ने पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया था। जिसमें उसका नाम विवेक तिवारी और पता इंदौर के सुदामा नगर का लिखा है। ये भी पढ़ें: देवास में दिल दहलाने वाली घटना: देवर ने भाभी को मारी गोली, फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

पुलिस पर लगाया भेदभाव का आरोप

ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर भेदभाव का आरोप लगाया है। महिला का कहना कि पुलिस ने उसकी कार को रोककर जुर्माना कर रही थी। महिला ने कहा कि उसके सामने ही भाजपा का झंडा लगी कार निकली, जिसको पुलिस ने नहीं रोका। उस कार में भी बैठे लोगों ने सीट बेल्ट, मास्क नहीं लगाया हुआ था। इस पर सूबेदार महेश का कहना है कि महिला के हंगामे की वजह से भाजपा का झंडा लगी कार को पुलिस नहीं रोक पाई। बता दें कि महिला के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई नहीं की गई है। हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts