Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :सीधी में चक्काजाम खुलवाने गए टीआई पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में आए 12 टांके

सीधी जिले के पटपरा गांव में कुछ लोगों ने टीआई पर हमला कर दिया। गांव में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी बात पर एक पक्ष ने चक्काजाम कर दिया था। जब टीआई जाम खुलवाने पहुंचे तो लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मामले में 5 नामजद आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
सीधी में चक्काजाम खुलवाने गए टीआई पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में आए 12 टांके

सीधी। जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटपरा में सोमवार दोपहर कानून-व्यवस्था संभालने पहुंचे थाना प्रभारी इंद्राज सिंह पर उपद्रवियों ने कुल्हाड़ी और हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टीआई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सिर में 12 टांके आए हैं और हालत गंभीर बनी हुई है।

पांच थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति

जानकारी के अनुसार, पटपरा गांव में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। प्रशासन द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज एक पक्ष ने दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही टीआई इंद्राज सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद चुरहट एसडीएम विकास कुमार आनंद और पांच थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें: सीधी में हादसा : सोन नदी के भंवरसेन घाट पर डूबे चार लोग, युवती का शव मिला, तीन लापता

टीआई के सिर में गहरी चोट

टीआई इंद्राज सिंह के सिर पर गहरा जख्म है, जिसके कारण 12 टांके लगाने पड़े हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हमारी मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।

डॉ. बृजेश पांडे, जिला अस्पताल, सीधी

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

मामले में दिनेश पटेल, सुनील, विनय, प्रीतम और रितेश पटेल के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक, सीधी

ये भी पढ़ें: CG NEWS: दुर्ग में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ईसाई सभा का हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts