Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : सुसाइड के लिए अटल सेतु से कूदी महिला, कैब ड्राइवर ने पकड़ा, फिर पहुंची पुलिस

Follow on Google News
VIDEO : सुसाइड के लिए अटल सेतु से कूदी महिला, कैब ड्राइवर ने पकड़ा, फिर पहुंची पुलिस
मुंबई। अटल सेतु पुल (Atal Setu) से एक महिला ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगाने की कोशिश की, तभी कैब ड्राइवर ने उसे पकड़ लिया। इसके कुछ ही सेकंड बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए रेलिंग पर चढ़कर महिला की जान बचाई। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

महिला को ऐसे बचाया

साउथ मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले पुल पर फिल्मी स्टाइल से महिला को बचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मुलुंड निवासी रीमा मुकेश पटेल एक टैक्सी से अटल सेतु पहुंची और न्हावा शेवा की ओर गाड़ी रुकवाई। वह पुल के किनारे की रेलिंग पर बैठ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कैब ड्राइवर को महिला के बगल में खड़े हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस का एक गश्ती वाहन वहां रुकता है। पुलिस को देखकर महिला हड़बड़ा जाती है और अचानक समुद्र में गिरने लगती है। वीडियो में दिखाई देता है कि टैक्सी चालक चंद सेकंड के भीतर नीचे गिर रही महिला के बाल पकड़ लेता है। तभी चार पुलिसकर्मी दौड़कर आते हैं और रेलिंग पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद महिला को ऊपर खींचा गया। देखें वीडियाे...

महिला ने कहा- पुलिस को देखे खो बैठी संतुलन

अधिकारी ने बताया, ‘‘एक पुलिसकर्मी नीचे झुक जाता है और महिला को किसी तरह पकड़ लेता है। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी धीरे-धीरे खींचकर महिला को ऊपर ले आते हैं।'' उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने कहा है कि वह पुलिस को नजदीक आता देखकर हड़बड़ाहट में संतुलन खो बैठी। न्हावा शेवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- MUDA घोटाला : कर्नाटक के राज्यपाल ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts