पैराडाइज होटल में पुलिस रेड: आपत्तिजनक हालत में मिले 5 युवक और 3 युवतियां, वैलेंटाइन डे मनाने गए थे

Follow on Google News
पैराडाइज होटल में पुलिस रेड: आपत्तिजनक हालत में मिले 5 युवक और 3 युवतियां, वैलेंटाइन डे मनाने गए थे
जबलपुर। कोतवाली थानांतर्गत पैराडाइज होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। होटल में 3 युवतियों समेत 5 युवकों को पकड़ा है। सभी आपत्तिजनक हालत में थे। बताया कि लगातार आ रही शिकायत पर पुलिस ने होटल पैराडाइज में दबिश दी। ये भी पढ़ें: भोपाल में राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, प्लॉट की एनओसी देने के एवज मांगे थे रुपए

संदिग्ध अवस्था में मिले युवक-युवतियां

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक क्षेत्रीय लोगों से नरघैया स्थित होटल पैराडाइज में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। दबिश के दौरान पुलिस ने रांझी निवासी दिलीप दहिया (26 वर्ष), जबेरा निवासी रोशन अहिरवार (24 वर्ष), नरसिंहपुर निवासी अजय वंशकार (23 वर्ष), तेंदूखेड़ा निवासी गणेश तिवारी (23 वर्ष) और झारखंड निवासी कुंदन कुमार प्रजापति (29 वर्ष) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। ये भी पढ़ें: सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल करके पोर्न दिखाने वाले गिरफ्तार, आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची पुलिस

वैलेंटाइन डे मनाने गए थे होटल

होटल में दबिश के दौरान 5 युवक होटल के अलग-अलग कमरों में 3 लड़कियों के साथ आपतिजनक अवस्था में मिले। बताया जाता है कि युवक तीनों लड़कियों को वैलेंटाइन डे मनाने सुबह लेकर पहुंचे थे। पुलिस के छापे के बाद लड़कों ने भागने की कोशिश की, लेकिन भाग नहीं पाए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ें: दतिया में हिजाब विवाद: वीडियो वायरल होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- सरकार के पास नहीं है कोई प्रस्ताव, कलेक्टर को जांच के निर्देश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts