भोपाल में राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, प्लॉट की एनओसी देने के एवज मांगे थे रुपए

भोपाल। राजधानी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। जहांगीराबाद के राजस्व विभाग के निरीक्षक मिश्रीलाल अग्रवाल को लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया गया कि निरीक्षक मिश्रीलाल ने प्लॉट की एनओसी देने के एवज में 10 हजार की घूस मांगी थी। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई संदीप बाथम की शिकायत पर की है।
ये भी पढ़ें: सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल करके पोर्न दिखाने वाले गिरफ्तार, आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची पुलिस












