सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल करके पोर्न दिखाने वाले गिरफ्तार, आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची पुलिस

Follow on Google News
सांसद प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल करके पोर्न दिखाने वाले गिरफ्तार, आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची पुलिस
भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्सटॉर्शन में फंसाने की कोशिश करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आज भोपाल पुलिस आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर से लेकर भोपाल आई हैं। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई है। ये भी पढ़ें: दतिया में हिजाब विवाद: वीडियो वायरल होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- सरकार के पास नहीं है कोई प्रस्ताव, कलेक्टर को जांच के निर्देश

वीडियो कॉल से कई लोगों को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने बताया उन्होंने इसी तरह वीडियो कॉल करके कई लोगों को अपना निशाना बनाया है। आरोपी हाईप्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। यह पहले वॉट्सऐप पर वीडियो कालिंग करते हैं। कॉल रिसीव होते ही दूसरे मोबाइल पर पोर्न क्लिप चलाकर अपने मोबाइल के कैमरे में लगा देते। जिससे सामने वाले को पोर्न क्लिप दिखने लगती है। वहीं मोबाइल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग चालू रखते हैं। सामने वाले के रिएक्शन और पोर्न क्लिप को जोड़ देते हैं। फिर इसका स्क्रीनशॉट भेजकर ब्लैकमेल करते थे। यही उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के साथ किया था।

राजस्थान में पकड़ाए आरोपी

भोपाल पुलिस राजस्थान के भरतपुर से लाए इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पकड़े गए दोनों युवक सगे भाई है, जिसमें एक आरोपी 23 साल का रवीन और 21 साल का वरिस है। दोनों कम पढ़े लिखे है, लेकिन सायबर क्राइम में एक्सपर्ट है। भोपाल सांसद ने सेक्सटॉर्शन की साजिश रचने की एफआईआए भोपाल के टीटी नगर थाने में 7 फरवरी को दर्ज कराई थी। जिसके बाद भोपाल पुलिस ने तेजी दिखाई और इन्हे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल पर भेजे अश्लील फोटो और मैसेज, एफआईआर दर्ज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts