PlayBreaking News

पीएम की सुरक्षा में चूक पर हंगामा: जबलपुर में बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस, लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक कृत्य बताया

Follow on Google News
पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर बहुत बवाल हो रहा है। जबलपुर सांसद राकेश सिंह की अगुवाई में गुरुवार को मालवीय चौक में मशाल जुलूस निकाल कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया। जुलूस में चन्नी तुम कुछ शर्म करो, कुछ तो अच्छे कर्म करो की नारेबाजी की गई। [caption id="attachment_15415" align="aligncenter" width="600"] बीजेपी ने मशाल जुलूस निकाल कर पंजाब की घटना पर विरोध जताया।[/caption]

सीएम चन्नी पर साधा निशाना

सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस की पंजाब राज्य सरकार और उसके सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में राज्य सरकार द्वारा इस तरह कोताही की जाए। गलती करने के साथ उसे अलग-अलग तर्क से सही ठहराने का प्रयास देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

सूचित करने के बाद भी रोड बाधित मिला

सांसद राकेश सिंह ने कहा, राजनीतिक दल के नाते विरोध हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मोदीजी पंजाब के दौरे पर गए। मौसम खराब था। खराब मौसम के बाद राज्य सरकार को सूचित किया गया कि वे सड़क मार्ग से जाएंगे। उनकी सहमति के बाद वे गए तो रोड को बाधित कर दिया गया। पीएम के काफिले के सामने लोग आते हैं। रास्ता रोकते हैं। 20 मिनट तक अराजकता की स्थिति बनती है। विश्व में ऐसा कहीं नहीं देखा गया। इस पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए। ये भी पढ़ें: बुल्ली बाई ऐप मामला: असम में गिरफ्तार मास्टर माइंड निकला वीआईटी का स्टूडेंट, बीटेक की कर रहा था पढ़ाई, किया रेस्टीकेट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts