Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बुल्ली बाई ऐप मामला: असम में गिरफ्तार मास्टर माइंड निकला वीआईटी का स्टूडेंट, बीटेक की कर रहा था पढ़ाई, किया रेस्टीकेट

भोपाल। बुल्ली बाई ऐप मामले के तार अब मध्यप्रदेश से भी जुड़ गए हैं। दिल्ली पुलिस ने नीरज विश्नोई को असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय नीरज वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल (वीआईटी) का सेकंड ईयर बीटेक का छात्र है। कॉलेज ने छात्र को रेस्टीकेट कर दिया है। ये भी पढ़ें: मंडला में लोकायुक्त की कार्रवाई: स्‍थानांतरण रोकने के नाम पर 20 हजार की रिश्‍वत लेते बीएमओ को पकड़ा https://twitter.com/ANI/status/1479043458044022784

अब तक चार लोगों की गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, नीरज असम के जोरहाट का रहने वाला है। बीते दो साल से वह सीहोर में पढ़ाई कर रहा था। बुल्ली बाई ऐप केस में पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उत्तराखंड से श्वेता सिंह, बेंगलुरु से विशाल कुमार झा और मयंक रावल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाला मास्टरमाइंड नीरज ही है। उसने ही गिटहब पर बुल्ली बाई ऐप बनाया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बुल्ली बाई को प्रमोट करता था। https://twitter.com/ANI/status/1479091506476511233

2020 में कॉलेज में प्रवेश लिया

बुल्ली बाई ऐप मुस्लिम महिलाओं के ऑक्शन के लिए गिटहब प्लेटफॉर्म पर बनाया गया एक ऐप है। इस पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें डील ऑफ द डे के साथ पोस्ट की जाती थी। मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन कार्य देख रहे अमित सिंह ने कहा कि छात्र ने वर्ष 2020 में कॉलेज में प्रवेश लिया था। वह एक बार भी क्लास नहीं आया है। वह ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस पूरे प्रकरण से कॉलेज प्रबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। कॉलेज ने छात्र को रेस्टीकेट कर दिया है। ये भी पढ़ें: PM सुरक्षा पर कमलनाथ का सीएम शिवराज पर हमला, बोले- 18 डिग्री तापमान होने पर भी कांग्रेस को बताएंगे जिम्मेदार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts