Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जय मूंद्रा ने तीन बैटर्स को भेजा पवैलियन :सैमसन- अभिषेक बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, अक्षर- तिलक क्रीज पर मौजूद

पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया से प्लेइंग-11 में बदलाव की उम्मीद थी। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा भी तेज थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताने की बजाय सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया।
सैमसन- अभिषेक बिना खाता खोले लौटे पवेलियन, अक्षर- तिलक क्रीज पर मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। हैरी टेक्टर के शानदार अर्धशतक (53 रन) की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 5 ओवर के भीतर ही 39 रन पर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

जय मूंदड़ा ने टॉप ऑर्डर ढहाया

भारतीय मूल के आयरिश तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने नई गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट किया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ईशान किशन भी रन आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद भारत दबाव में नजर आ रहा है और टीम को जीत के लिए बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी।

हैरी टेक्टर का अर्धशतक, डेब्यू मैच में प्रिंस ने झटके 3 विकेट

आयरलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन चौथे विकेट के लिए हैरी टेक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टेक्टर ने 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे ने भी डेब्यू किया, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मैच में भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली।

वैभव का फिर इंतजार बढ़ा, सूर्यांश और प्रिंस का डेब्यू

पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया से प्लेइंग-11 में बदलाव की उम्मीद थी। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा भी तेज थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताने की बजाय सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया। अब वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण के लिए और इंतजार करना होगा।

प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी और जय मूंद्रा

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts