Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi:तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक हिंद महासागर क्षेत्र के महत्वपूर्ण द्वीपीय देश सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री इस दौरान राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे।
तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक और समुद्री सहयोग को नई मजबूती दे सकती है। दौरे के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। भारतीय नौसेना और सशस्त्र बलों की भागीदारी भी इस कार्यक्रम की विशेषता रहेगी। साथ ही भारतीय समुदाय के साथ संवाद भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

पीएम नरेंद्र मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है। कार्यक्रम में कई विशेष आयोजन भी प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, 6 से ज्यादा लोग आरोपी

भारतीय सशस्त्र बलों की रहेगी भागीदारी

समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे। यह भागीदारी भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा सहयोग को प्रदर्शित करेगी। दोनों देशों के सुरक्षा संबंधों को इससे नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति हर्मिनी से होगी बातचीत 

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच अहम बातचीत होगी। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। चर्चा के लिए समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग प्रमुख विषय रह सकते हैं।

पीएम भारतीय समुदाय और संसद को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम से दोनों देशों के सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों और मजबूत होंगे। 

ये भी पढ़ें: MP High Court : कार्तिकेय चौहान ने स्वीकारा राहुल गांधी का खेद, मानहानि का मामला समाप्त

हिंद महासागर में बढ़ेगी भारत की रणनीतिक भूमिका

विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति को और सशक्त करेगी। रक्षा, व्यापार, विकास परियोजनाओं और जन-जन संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की संभावना है। इससे दोनों देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts