PlayBreaking News

'MAGA+MIGA=MEGA'... PM मोदी ने भारत-अमेरिकी की दोस्ती का दिया फॉर्मूला, जानें क्या इसका मतलब

Follow on Google News
'MAGA+MIGA=MEGA'... PM मोदी ने भारत-अमेरिकी की दोस्ती का दिया फॉर्मूला, जानें क्या इसका मतलब
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की यात्रा के दौरान के दोनों देशों के संबंध बेहतर करने के लिए नया फॉर्मूला दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 4 घंटे लंबी मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने के लिए नया फॉर्मूला 'MAGA+MIGA=MEGA' दिया, जो ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ और ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ का मिलाजुला रूप है। मोदी ने कहा कि, जैसे ट्रंप अमेरिका को महान बना रहे हैं, वैसे ही भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है। दोनों देशों ने मिलकर 500 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा।

भारत-अमेरिका ने साथ मिलकर की MEGA साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के सामने भारत के विजन 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन' (MIGA) के बारे में बताया। उनके मुताबिक, 'MAGA' (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) और 'MIGA' (मेक इंडिया ग्रेट अगेन) का साझा विजन समृद्धि के लिए एक बड़ी साझेदारी बनाता है, जिसे उन्होंने MEGA का नाम दिया। इसका मतलब है, समृद्धि के लिए एक मेगा साझेदारी। पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने 'MAGA+MIGA=MEGA' कोड का उल्लेख किया और बाद में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा MAGA के बारे में बात करते हैं, जबकि भारत में हम MIGA पर काम कर रहे हैं। भारत-अमेरिका ने समृद्धि के लिए MEGA साझेदारी बनाई है।"

पीएम मोदी ने समझाया फॉर्मूला

प्रधानमंत्री मोदी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के नारे 'MAGA' (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) से अच्छी तरह परिचित हैं। भारत के लोग भी 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसे 'MIGA' (मेक इंडिया ग्रेट अगेन) बताया। पीएम मोदी ने कहा कि, जब भारत और अमेरिका मिलकर काम करेंगे, तो MAGA और MIGA मिलकर समृद्धि के लिए एक बड़ी साझेदारी बनाएंगे, जिसे MEGA कहा जाएगा। यह MEGA भावना हमारे लक्ष्यों को नई दिशा और गुंजाइश देती है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

अगले 5 साल में डबल होगा भारत-अमेरिका का व्यापार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, आज हमनें 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए दोनों देशों की टीमें जल्द ही एक लाभकारी व्यापार समझौते पर काम करेंगी। उन्होंने बताया कि, भारत में अमेरिकी समुदाय हमारे संबंधों की अहम कड़ी हैं और हम भारत के वाणिज्य दूतावास जल्द ही लॉस एंजिल्स और बोस्टन में स्थापित करेंगे। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, भारत और अमेरिका संयुक्त विकास, उत्पादन और तकनीकी हस्तांतरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस व्यापार को भी मजबूत करेंगे, इसके साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। ये भी पढ़ें- PM मोदी की मौजूदगी में ट्रंप का ऐलान : अमेरिका से भारत जाएगा 26/11 मुंबई आतंकी हमले का गुनहगार तहव्वुर राणा, 16 सालों बाद होगा इंसाफ
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts