आज MP के चित्रकूट आएंगे PM मोदी : सद्गुरु संघ की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से लेंगे आशीर्वाद

सतना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज (27 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट आएंगे। वे यहां करीब सवा दो घंटे तक रहेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। चित्रकूट प्रवास के दौरान पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से भी मुलाकात करेंगे।
पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- सुबह 11:45 बजे- दिल्ली से खजुराहो पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:55 बजे- खजुराहो से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 1:40 बजे- विशेष विमान से चित्रकूट पहुंचेंगे।
- दोपहर 1:45 बजे- रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। सद्गुरु संघ सेवा ट्रस्ट की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।
- दोपहर 2:25 बजे- कार से विद्याधाम जानकीकुंड स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे सभा को संबोधित करेंगे।
- दोपहर 3:15 बजे- कार से तुलसीपीठ पहुचेंगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लेंगे और विशेष चर्चा करेंगे।
- दोपहर 3:20 बजे- किताब का विमोचन करेंगे।
- शाम 4:15 बजे- खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।




















