Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी का नागपुर दौरा, RSS मुख्यालय में हेडगेवार-गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि, हिंदू नववर्ष कार्यक्रम में भी लेंगे भाग

Follow on Google News
पीएम मोदी का नागपुर दौरा, RSS मुख्यालय में हेडगेवार-गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि, हिंदू नववर्ष कार्यक्रम में भी लेंगे भाग
नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। उन्होंने आरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की दीक्षाभूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरएसएस मुख्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित

पीएम मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत RSS मुख्यालय से की, जहां उन्होंने संघ के संस्थापक हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक गोलवलकर को नमन किया। यह पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री संघ के मुख्यालय का आधिकारिक दौरा कर रहा है।

दीक्षाभूमि में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी नागपुर स्थित दीक्षाभूमि पहुंचे। यह स्थान बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं पर डॉ. अंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। पिछले साल भी मोदी यहां पहुंचे थे और ध्यान लगाया था।

माधव नेत्रालय के नए एक्सटेंशन की आधारशिला रखी

पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नई एक्सटेंशन बिल्डिंग की आधारशिला रखी। यह आई इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेंटर का विस्तार है, जिसे साल 2014 में माधव सदाशिव गोलवलकर की याद में स्थापित किया गया था। इस नए केंद्र में 250 बेड का अस्पताल, 14 आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) और 14 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर होंगे।

हिंदू नववर्ष पर संघ के प्रतिपदा कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी संघ कार्यालय में हिंदू नववर्ष के पहले दिन होने वाले प्रतिपदा कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे संबोधन भी कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें- श्रेयस तलपड़े ने करोड़ों के चिटफंड घोटाले पर दी पहली प्रतिक्रिया, बोले- इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं; लखनऊ में दर्ज हुआ था केस
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts