साल 2021 की आखिरी ‘मन की बात’ करेंगे पीएम मोदी, देश से ओमिक्रॉन पर कर सकते हैं चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि मन की बात का ये एपिसोड इस साल का आखिरी एपिसोड होगा। आज के इस एपिसोड में पीएम मोदी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव और नए साल पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने पर अपनी बात रख सकते हैं।
https://twitter.com/narendramodi/status/1474932303495241729?s=20
PM मोदी ने कल 3 बड़े एलान किए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 3 बड़े एलान किए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा-- 15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में 3 जनवरी को इसकी शुरुआत की जाएगी।
- हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 2022 में 10 जनवरी से की जाएगी।
- 60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। ये भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।




















