पीएम मोदी मप्र में इलेक्शन कैंपेनिंग का तोड़ेंगे पिछला रिकॉर्ड
भाजपा के लिए नरेंद्र मोदी ही हैं स्टार प्रचारकों में तुरुप का इक्का

भोपाल। मालवा-निमाड़ की तरफ रहेगा। उनकी चुनावी सभाओं का वोटर्स पर जादुई असर देख क्षेत्रीय और सत्ता-संगठन के नेता ज्यादा से ज्यादा सभाओं की डिमांड कर रहे हैं। स्टार प्रचारकों की फेहरिश्त तो लंबी है लेकिन चुनाव प्रचार में भाजपा मोदी को ही तुरुप का इक्का मानती है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मोदी मप्र में सक्रिय रहे। अब तक 6 विजिट में उनके 9 कार्यक्रम हो चुके हैं। दो दिन बाद फिर उनके आने का कार्यक्रम बन रहा है। 2019 के चुनाव में भी उनकी 7 दिन में 10 सीटों पर ताबड़तोड़ रैलियां हुई थीं। इस बार लगता है कि मप्र में पीएम मोदी चुनावी रैलियों और रोड-शो का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
इस बार 6 विजिट में हुए 9 कार्यक्रम
- 07 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो
- 09 अप्रैल को बालाघाट में चुनावी सभा
- 14 अप्रैल को होशंगाबाद के पिपरिया में चुनावी सभा
- 19 अप्रैल को दमोह के इमलाई में आम सभा
- 24 अप्रैल को हरदा और सागर में सभा
- 24 अप्रैल को भोपाल में 1 किमी का रोड शो
- 25 अप्रैल को मुरैना में चुनावी सभा





















