Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 1000 महिलाएं संभालेंगी कार्यक्रम की कमान

Follow on Google News
पीएम मोदी भोपाल में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 1000 महिलाएं संभालेंगी कार्यक्रम की कमान
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहे विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका होगा जब किसी बड़े राजनीतिक आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। बीजेपी की करीब 1000 महिला कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालेंगी। पीएम मोदी का यह दौरा ऑपरेशन सिंदूर के बाद   पहला भोपाल आगमन होगा, जिससे यह कार्यक्रम और भी अधिक राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

हर मंडल से 35 महिलाएं लेंगी जिम्मेदारी

बीजेपी ने भोपाल के 31 मंडलों से 35-35 सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की है। इनमें बूथ स्तर से लेकर मंडल समिति, पार्षद और अन्य पदों पर कार्यरत महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं ट्रैफिक, मंच संचालन, भोजन, पेयजल, पास व्यवस्था, स्वागत और बैठक जैसी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभाएंगी।

महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी यह सम्मेलन पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में करेंगे। सम्मेलन में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी, विशेषकर वे महिलाएं जिन्होंने स्वरोजगार और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी इन महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।

तैयारियों को लेकर बीजेपी कार्यालय में बैठक

इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, विश्वास सारंग, मेयर मालती राय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए महिलाओं को केंद्र में रखकर व्यापक तैयारियों की रूपरेखा तय की। ये भी पढ़ें- जबलपुर में रेस कोर्स की शुरुआत से पहले संकट : हैदराबाद से मंगवाए 57 घोड़ों में से 8 घोड़ों की मौत, ग्लैंडर की आशंका
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts