Andhra Pradesh:'पहले के एयरपोर्ट एक परिवार के नाम पर', भोगपुरम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोगपुरम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब एयरपोर्ट का नाम देश के महापुरुषों के सम्मान में रखा जा रहा है। पीएम ने एविएशन सेक्टर में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। साथ ही उड़ान योजना के दूसरे चरण के लिए 29 हजार करोड़ रुपये के बजट की जानकारी दी।
18 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर आंध्र की भूमि पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर 18 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य की तेज विकास यात्रा का प्रतीक हैं। साथ ही यह आयोजन नए इतिहास और नए विकास रिकॉर्ड की शुरुआत भी है।
CWG 2026 : प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, आमिर खान की 'दंगल' से मिली थी बॉक्सिंग की प्रेरणा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बनने वाले एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर रखे जाते थे। एनडीए सरकार ने इस परंपरा को खत्म किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि और पंजाब के एयरपोर्ट का नाम संत रविदास के सम्मान में रखा गया। इसी क्रम में भोगपुरम के नए एयरपोर्ट का नाम अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है।
आज एयरपोर्ट की संख्या बढ़कर 166 हुई
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के एविएशन सेक्टर ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट संचालित थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 166 हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले हवाई यात्रा बड़े शहरों तक सीमित थी। अब छोटे शहरों के लोग भी आसानी से हवाई यात्रा का आनंद उठा रहे हैं।
उड़ान योजना का दूसरा चरण किया गया शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना का दूसरा चरण भी शुरू किया है। इस योजना के लिए 29 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। सरकार का उद्देश्य देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ना है।












