पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथान की मौत, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम वाले अस्पताल में तोड़ा दम

Follow on Google News
पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथान की मौत, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम वाले अस्पताल में तोड़ा दम
चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन उर्फ टी सुथेंद्रराजा की बुधवार को मौत हो गई। बताया गया है कि लिवर फेलियर की वजह से चेन्नई स्थित राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हुआ था, आज सुबह दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई।

श्रीलंकाई नागरिक था संथन

गौरतलब है कि सजा काटने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संथान की रिहाई के आदेश दिए थे। हालांकि, संथन उर्फ टी. सुथेंद्रराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन सात लोगों में से एक था जिसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया था। बीते हफ्ते ही विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) ने 56 वर्षीय संथान के श्रीलंका निर्वासन के लिए आपात यात्रा दस्तावेजों को मंजूरी दी थी।

राजीव गांधी हॉस्पिटल में हुई मौत

राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डीन ई थेरानिरजन ने बताया कि संथन की मौत सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर हुई। संथन का यकृत खराब था और उसका उपचार किया जा रहा था। थेरानिराजन ने संवाददाताओं से कहा कि संथन को बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि संथन पर उपचार का कोई असर नहीं हुआ और बुधवार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद श्रीलंका भेजा जाएगा शव

अधिकारी ने बताया, ''शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।'' डीन ने कहा कि संथन को 27 जनवरी को यकृत खराब होने के कारण तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर से यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संथन को रिहाई के बाद से तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर में रखा गया था। अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts