Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चित्रकूट में पीएम मोदी ने किया अरविंद भाई मफतलाल के सम्मान में डाक टिकट जारी, कहा- इन्होंने ही खोला देश का पहला पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स

Follow on Google News
चित्रकूट में पीएम मोदी ने किया अरविंद भाई मफतलाल के सम्मान में डाक टिकट जारी, कहा- इन्होंने ही खोला देश का पहला पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स
सतना/चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट पहुंचे। यहां वे स्व. अरविंद भाई मफतलाल के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुए। पीएम ने उद्योगपति और समाजसेवी दिवंगत अरविंद भाई मफतलाल के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट जारी किया और कहा कि उन्होंने ही देश का पहला पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स स्थापित किया था। इसके साथ ही मोदी ने उनकी निस्वार्थ सेवा भाव और गरीब कल्याण के लिए किए गए कामों को भी याद किया।

सूखाग्रस्त इलाके में मिले थे मोदी और मफतलाल

पीएम मोदी ने मफतलाल के जन्म शताब्दी वर्ष पर चित्रकूट में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र और गरीबों के उत्थान के लिए उनका काम सराहनीय था। उन्होंने कहा कि अरविन्द भाई मफतलाल के कारण ही देश को पहला पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स मिल सका था। मोदी ने इस दौरान पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनकी अरविंद भाई मफतलाल से मुलाकात उस दिन हुई ,जब वे गुजरात में भिलोदा और दाहोद के सूखाग्रस्त आदिवासी इलाकों में काम कर रहे थे। मोदी ने इस दौरान कहा कि वे अरविंद भाई की जनकल्याण  और सेवाभक्ति से प्रभावित रहे हैं।

पारंपरिक कपड़ा उद्योग को किया फिर से जिंदा

कार्यक्रम में मोदी ने कहा, अरविंद भाई को जब सूखा प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए काम करते देखा तो  मेरे अंदर भी उनके मिशन के प्रति भावनात्मक जुड़ाव विकसित हो गया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उनके द्वारा  औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में दिए योगदान पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि अरविंद भाई ने ही पारंपरिक कपड़ा उद्योग को फिर से जिंदा कर दिया, जबकि यह इंडस्ट्री एक समय दम तोड़ने की कगार पर आ गई थी।

संतों के कर्म से बनी है चित्रकूट की महिमा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में धर्मनगरी चित्रकूट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह दिव्य भूमि भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण का निवास स्थान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संतों के कर्म से ही चित्रकूट की महिमा और महत्ता बनी हुई है। उन्होंने चित्रकूट स्थित ‘श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट' के नेत्र अस्पताल की सराहना करते हुए कहा, कि यहां चिकित्सा सेवा केवल 12 बिस्तरों से शुरू हुई थी, लेकिन अब हर साल 15 लाख मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  आज यह अस्पताल देश और विदेश के शीर्ष नेत्र अस्पतालों में से एक है। ये भी पढ़ें- MP Elections 2023 : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची; मोदी-शाह समेत 40 नाम शामिल, देखें लिस्ट मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts