🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

PM Modi ने Commonwealth Champions से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, खिलाड़ियों ने सुनाई जीत की कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए 39 मेडल जीतने वाले भारतीय चैंपियंस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की।
Follow on Google News
PM Modi ने Commonwealth Champions से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, खिलाड़ियों ने सुनाई जीत की कहानी
PM नरेंद्र मोदी ने की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियंस मुलाकात

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके अनुभव भी सुने। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी जीत, संघर्ष और प्रतियोगिता के दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में PM मोदी से खुलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वह खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते और उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। PM मोदी ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि जो खेलेगा, वो खिलेगा। उन्होंने लोगों से हमेशा भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील भी की।

13 गोल्ड समेत भारत ने जीते कुल 39 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, पैरा एथलेटिक्स, जूडो और पैरा पावरलिफ्टिंग समेत कई खेलों में देश का नाम रोशन किया। इस बार खास बात यह रही कि कई खिलाड़ियों ने पहली बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत के पदकों की संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया।

CWG 2026: भारत ने एक दिन में जीते 16 मेडल, 8 गोल्ड के साथ रचा इतिहास, मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंचा देश

/img/99/1786342500660

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 39 पदक अपने नाम किए

मुकाबले से पहले क्या माहौल था?

PM मोदी ने गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी से भी बातचीत की। साक्षी ने प्रतियोगिता के दौरान का माहौल बताते हुए कहा कि जब भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला शुरू हुआ तो दूसरी टीमों के खिलाड़ियों के बीच भी भारत को लेकर चर्चा थी। उन्हें लग रहा था कि अगर भारत के साथ पहली फाइट हो गई तो मुकाबला मुश्किल होगा।

साक्षी ने PM मोदी को बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दूसरी टीमों के बीच भी एक तरह का दबाव दिखाई दे रहा था। उनकी बात सुनकर यह समझ आता है कि भारतीय खिलाड़ियों ने सिर्फ पदक ही नहीं जीते, बल्कि अपने प्रदर्शन से दूसरे देशों के खिलाड़ियों के बीच भी अपनी मजबूत पहचान बनाई।

Twitter Post

CWG 2026 : फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज से हारे जादूमणि सिंह, भारत को दिलाया रजत पदक

मीराबाई चानू ने सुनाई भावुक कर देने वाली कहानी

प्रधानमंत्री मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से भी बातचीत की। मीराबाई की जीत के बाद उनके भावुक होने का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनकी आंखों से निकले आंसू देखकर ऐसा लग रहा था जैसे हर बूंद के साथ गोल्ड मेडल की चमक दिखाई दे रही हो। इस पर मीराबाई चानू ने अपनी भावनाएं साझा कीं।

उन्होंने बताया कि पदक जीतने के बाद वह बेहद खुश और भावुक थीं। उनके लिए यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि एक खिलाड़ी की जिंदगी में कई मुश्किल दौर आते हैं। पिछले चार साल उनके लिए आसान नहीं रहे। मीराबाई ने कहा कि उन्होंने इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना किया। जब वह पोडियम पर खड़ी थीं, उनके गले में मेडल था और सामने भारत का तिरंगा ऊपर उठ रहा था, तब भावनाओं पर काबू रखना मुश्किल हो गया।

उन्होंने बताया कि जब राष्ट्रीय गान बजता है और देश का झंडा सबसे ऊपर होता है, तो एक खिलाड़ी के लिए वह पल बेहद भावुक करने वाला होता है। उस समय आंखों से आंसू अपने आप निकल आते हैं।

/img/99/1786342513032

प्रधानमंत्री मोदी ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से भी बातचीत की

तिरंगे और राष्ट्रगान का पल सबसे खास

मीराबाई चानू की बात से यह भी सामने आया कि किसी खिलाड़ी के लिए मेडल जीतना सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं होती। जब पोडियम पर भारतीय तिरंगा सबसे ऊपर होता है और राष्ट्रगान बजता है, तो उस पल में खिलाड़ी के वर्षों की मेहनत, संघर्ष और त्याग दिखाई देता है।

बॉक्सिंग में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा सफलता बॉक्सिंग में मिली। भारतीय बॉक्सरों ने अलग-अलग वजन वर्गों में कुल 10 पदक जीते। इनमें 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल रहे। बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने पूरे अभियान को मजबूती दी।

CWG 2026: 15 मिनट में अस्मिता डे और हर्ष ने जीते गोल्ड मेडल, भारत के खाते में अब तक 19 मेडल

एथलेटिक्स में भी भारत का दमदार प्रदर्शन

एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस खेल में भारत ने कुल 10 पदक जीते। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह का प्रदर्शन खास रहा। उन्होंने अलग-अलग इवेंट्स में पदक जीतकर भारत के खाते में अहम योगदान दिया। एथलेटिक्स को किसी भी मल्टी-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ऐसे में भारत के लिए इस खेल में 10 पदक जीतना बड़ी उपलब्धि रही।

वेटलिफ्टिंग ने भी बढ़ाया भारत का पदक खाता

वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक जीते। इस खेल में भारत का प्रदर्शन लंबे समय से मजबूत रहा है और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय वेटलिफ्टर लगातार देश के लिए पदक जीतते रहे हैं।

/img/99/1786342505828

भारतीय पैरा एथलीटों ने भी देश का गौरव बढ़ाया

पैरा एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने भी देश का गौरव बढ़ाया।पैरा एथलेटिक्स में भारत ने कुल 6 पदक जीते। इन खिलाड़ियों ने अपनी चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन किया।

जूडो में पहली बार गोल्ड की बड़ी उपलब्धि

भारत के लिए जूडो में भी यह कॉमनवेल्थ गेम्स खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने जूडो में कुल 4 पदक जीते। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के जूडो इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की।

PM मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बनाया वीडियो

खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने खिलाड़ियों की ओर से PM मोदी का आभार जताया। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

icon

Latest Posts