Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम:मिडिल ईस्ट संकट पर देशवासियों से एकजुट रहने की अपील

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मन की बात के 132वें एपिसोड में मिडिल ईस्ट में जारी जंग पर चिंता जताई और शांति के लिए वैश्विक एकजुटता का संदेश दिया।
मिडिल ईस्ट संकट पर देशवासियों से एकजुट रहने की अपील
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    11:15 AM 29/03/26

    पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट

    इसके बाद पीएम मोदी ने पड़ोसी देशों में चल रहे युद्ध और इससे पैदा हुए पेट्रोल-डीजल संकट पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस समय वैश्विक सहयोग और भारत की सामर्थ्य के कारण हम स्थिति का सामना कर रहे हैं हम सब मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय से बाहर निकलेंगे।

    11:15 AM 29/03/26

    देशवासियों से पांडुलिपियां साझा करने की


    प्रधानमंत्री ने पडुलिपियों और हमारी समृद्ध संस्कृति से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रयास ज्ञान भारतम सर्वे का जिक्र किया। इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है।
    पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि अगर आपके पास कोई पांडुलिपि है या उसके बारे में जानकारी है, तो उसकी फोटो ज्ञान भारतम ऐप पर साझा करें। उन्होंने बताया कि अब तक हजारों पांडुलिपियाँ साझा की जा चुकी हैं।

    11:15 AM 29/03/26

    अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि युद्ध के बीच किसी भी तरह की अफवाहों से बचें, सभी एकजुट होकर चुनौती का सामना करें।

    11:00 AM 29/03/26

    खाड़ी देशों में हमारे एक करोड़ भारतीय सुरक्षित

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। इस संघर्ष से प्रभावित देशों में लाखों भारतीयों के परिवार और सगे-संबंधी रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करने वाले। PM मोदी ने खाड़ी देशों की सराहना की और बताया कि वहां एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर तरह की मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत ही मिडिल ईस्ट में जारी जंग की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस समय संकट से गुजर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मानव जाति को एकजुट होकर इस मुसीबत से बाहर निकलना होगा। उन्होंने विशेष रूप से ईरान के लोगों की शांति और सुरक्षा के लिए सभी देशों से सहयोग की अपील की।

    एकजुटता में ही है ताकत

    प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर इंसानियत के लिए हर देश को साथ आना चाहिए। उनका यह बयान वैश्विक शांति और सहयोग की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    देश में सियासी गतिविधियां

    सियासी मोर्चे पर आज कई बड़े कार्यक्रम हैं। केरल के त्रिशूर में पीएम मोदी BJP की महिला उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। असम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जन खड़गे कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे और लखीमपुर में रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश के दादरी में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ‘समानता भाईचारा रैली’ को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री M. K. Stalin चुनावी मैनिफेस्टो जारी करेंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts