PM Modi Speech LIVE :पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, बोले- कल से देश में GST बचत उत्सव शुरू हो रहा...

AI जनरेटेड सारांश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा- 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा।
कल से GST का बचत उत्सव शुरू हो रहा
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई दी। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है और इसी दिन से नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी लागू हो जाएंगे। एक तरह से कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। जीएसटी उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पंसद की चीजें खरीद पाएंगे। सबका मुंह मीठा होगा। ये बचत भारत की ग्रोथ को बढ़ाएगा।





















