Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

West Asia Crisis : प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में अब सिर्फ दो गाड़ियां, तेल बचाने की अपील के बाद खुद किया अमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से तेल बचाने की अपील की है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील के साथ खुद भी इस पर अमल किया है। उन्होंने तेल बचाने के लिए अपने काफिले में वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है। बुधवार को पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां दिखाई दीं।
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में अब सिर्फ दो गाड़ियां, तेल बचाने की अपील के बाद खुद किया अमल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और गैस की खपत कम करने की अपील क्या की, उसका असर अब सत्ता के शीर्ष स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को सामने आए एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा नजर आया। आमतौर पर लंबी गाड़ियों के काफिले के बीच दिखने वाले प्रधानमंत्री इस बार महज दो वाहनों के साथ दिखाई दिए। 

/img/89/1778670486088

सुरक्षा बरकरार, लेकिन कम हुई गाड़ियां 

प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला सुरक्षा एजेंसियों और एसपीजी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सुरक्षा के जरूरी इंतजाम पहले की तरह कायम हैं, लेकिन अनावश्यक वाहनों को हटाकर काफिले को छोटा किया गया है। प्रधानमंत्री के काफिले के वाहन कम होने से यह संदेश दिया गया है कि ऊर्जा बचत की अपील केवल जनता तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता और प्रशासन भी उस पर अमल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीहोर तक पहुंची CBI जांच, छात्र शुभम खैरनार गिरफ्तार, कई नाम आने बाकी

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने भी अपनाया वही रास्ता

प्रधानमंत्री की अपील का असर केंद्रीय मंत्रियों के काफिलों पर भी साफ दिखाई दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के काफिले अब महज चार-चार गाड़ियों तक सीमित हो गए हैं। पहले जहां लंबा सुरक्षा घेरा दिखाई देता था, वहीं अब अपेक्षाकृत छोटे काफिले नजर आ रहे हैं। इसे ऊर्जा संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार ने उठाया कदम

प्रधानमंत्री की अपील का असर राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया है। पहले उनके काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे, लेकिन अब इसे घटाकर केवल आठ कर दिया गया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील की थी। साथ ही निर्देश दिए गए कि सरकारी दौरों के दौरान अनावश्यक वाहन रैलियां आयोजित नहीं की जाएंगी और मंत्री भी सीमित वाहनों का उपयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें: Prateek Yadav: प्रतीक यादव की मौत पर सस्पेंस, फारेंसिक टीम ने कब्जे में लिया मोबाइल

राजस्थान में भी दिखा असर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने काफिले को छोटा करने का फैसला लिया है। बुधवार को उनका काफिला केवल पांच वाहनों के साथ दिखाई दिया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कामकाज में अनावश्यक वाहनों का इस्तेमाल न किया जाए। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts