Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Oman Visit :पीएम मोदी ओमान पहुंचे , मस्कट एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओमान पहुंच गए। जहां वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ कई अन्य साझेदारियों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
Follow on Google News
पीएम मोदी ओमान पहुंचे , मस्कट एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 4 दिवसीय विदेश दौरे के क्रम में बुधवार को इथियोपिया से ओमान पहुंच गए। राजधानी मस्कट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। राजधानी मस्कट में लैंड करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, मैं ओमान के मस्कट में उतर गया हूं। यह भारत के साथ अटूट मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों की भूमि है। यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नई गति प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है।

    Twitter Post

    इथियोपिया में भावभीनी विदाई

    इससे पहले इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने खुद मोदी को हवाई अड्डे तक कार से पहुंचाया और व्यक्तिगत रूप से विदाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में अबी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उम्मीद है हमें फिर मिलने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र हमेशा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों से जुड़े रहेंगे।

    इथियोपिया की संसद बोले थे-ये शेरों की धरती

    पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने इथियोपिया पहुंचने पर खुशी जाहिर करते हुए देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इथियोपिया को शेरों की भूमि बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह भावना इसलिए भी खास है, क्योंकि उनका गृह राज्य गुजरात भी शेरों की धरती के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन को भारत और इथियोपिया के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts