Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में GST अधीक्षक और इंस्पेक्टर 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

CBI ने जबलपुर में GST के अधीक्षक और इंस्पेक्टर को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जबलपुर में GST अधीक्षक और इंस्पेक्टर 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए केंद्रीय GST कार्यालय, जबलपुर में छापा मारकर भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा किया है। CBI की टीम ने अधीक्षक और एक इंस्पेक्टर को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ने होटल व्यवसायी को रिकवरी में राहत देने के लिए बड़ी रकम मांगी थी। इसी दौरान उनकी शिकायत कर दी गई और वे ट्रैप कर लिए गए।

    होटल व्यवसायी पर बना रहे थे दबाव 

    जानकारी के अनुसार, केंद्रीय  GST के अधीक्षक मुकेश बर्मन और इंस्पेक्टर सचिन कांत खरे ने शहर के एक होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी पर दबाव बनाया था। अधिकारियों ने होटल कारोबारी के 'ओयो'  ट्रांजैक्शन पर आपत्ति जताते हुए 1 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाल दी थी।

    10 लाख में तय हुआ था सौदा

    इस भारी-भरकम रिकवरी के मामले को रफा-दफा करने और होटल व्यवसायी को राहत देने के बदले में दोनों अधिकारियों ने 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। व्यवसायी की शिकायत पर CBI ने दबिश दी। जैसे ही होटल कारोबारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 4 लाख रुपए अधीक्षक और इंस्पेक्टर को सौंपे, CBI की टीम ने दोनों को दबोच लिया। CBI की इस अचानक कार्रवाई से केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। CBI की टीम फिलहाल कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts