Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र में 511 स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, हर सेंटर पर 100 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; जानिए इसकी खासियत

Follow on Google News
महाराष्ट्र में 511 स्किल डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, हर सेंटर पर 100 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; जानिए इसकी खासियत
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण स्किल डेवलपमेंट सेंटर का इनॉगरेशन करेंगे। ये सेंटर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर महाराष्ट्र के 34 जिलों में बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण आबादी ज्यादा है।

हर सेंटर पर 100 युवाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

PMO ने एक बयान में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। ये सेंटर रोजगार को लेकर ग्रामीण युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों की स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देंगे। महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में ये सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। हर सेंटर पर कम से कम दो कोर्सेस में 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। युवाओं को ट्रेनिंग राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियां देंगी।

नौकरी के लिए युवाओं को शहर जाने से रोकेंगे ये सेंटर

राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 17 अक्टूबर को कहा था- पीएम मोदी के लिए स्किल डेवलपमेंट एक जरूरी विषय है। इसलिए 500 ग्राम पंचायतों में हमने ये सेंटर शुरू करने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र की 28 हजार ग्राम पंचायतों में अब तक कोई भी स्किल डेवलपमेंट सेंटर नहीं था। ये सेंटर नौकरी के लिए युवाओं को गांव से शहर जाने से रोकने में मदद करेंगे। इसके साथ ही भविष्य में ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की भी बात कही।

कौन थे प्रमोद महाजन ?

प्रमोद महाजन का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को महबूबनगर (तेलंगाना) में हुआ था। वे शुरुआत से ही राजनीतिक बहसों में आगे रहते थे और इसी के चलते वे संघ से जुड़े। उन्होंने पुणे के रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की डिग्री ली थी। प्रमोद ने इमरजेंसी के दौरान RSS के लिए बहुत काम किया और उनकी सक्रियता देखते हुए उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया गया। वे 1983 से 1985 तक पार्टी के अखिल भारतीय सचिव थे और फिर 1986 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 1984 में लड़ा, लेकिन वे हार गए। इसके बाद 1996 में जब अटल विहारी वाजपेयी सत्ता में आए, तब प्रमोद ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया। हालांकि सरकार केवल 13 दिन ही रही। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में गठबंधन करवाने में उनकी अहम भूमिका थी। मुंबई के वर्ली स्थित घर में छोटे भाई प्रवीण महाजन ने 22 अप्रैल 2006 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये भी पढ़ें- देश में 17 नए हाईकोर्ट जज नियुक्त, 16 के तबादले, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts