10 लाख घर, MP नंबर-1!PM आवास योजना में मध्यप्रदेश बना अग्रणी राज्य, CM डॉ. मोहन यादव बोले- यह ऐतिहासिक उपलब्धि

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर देने के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
CM ने बताया कि प्रदेश में अब तक 10 लाख से ज्यादा आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इससे लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना घर मिलने का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मान और सुरक्षित जीवन देना है।
आवासों की ग्राउंडिंग में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1
नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मध्यप्रदेश ने देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 98.04 प्रतिशत आवासों की ग्राउंडिंग पूरी हो चुकी है। यानी जिन घरों को मंजूरी मिली थी, उनमें से लगभग सभी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मामले में मध्यप्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता लगातार मॉनिटरिंग, समय पर काम और बेहतर योजना के कारण मिली है।
यह भी पढ़ें: Bhopal: ईंधन महंगाई पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर की CM मोहन यादव से बड़ी मांग, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की अपील तेज
9 लाख से ज्यादा घर बनकर तैयार
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 9 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन घरों को पात्र लाभार्थी को सौंपा भी जा चुका है। योजना के जरिए हजारों परिवार अब कच्चे मकानों और किराए के घरों से बाहर निकलकर अपने पक्के घर में रह रहे हैं। इससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। सरकार का कहना है कि पक्का घर मिलने से लोगों की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। साथ ही परिवारों को सम्मान के साथ बेहतर जीवन जीने का मौका मिला है।
गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को आर्थिक सहायता देती है ताकि वे अपना घर बना सकें। इन घरों में पानी, बिजली, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाता है।
शहरी विकास और रोजगार को भी मिला बढ़ावा
प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा केवल घर बनाने तक सीमित नहीं रहा। इससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी गति मिली है। आवास निर्माण के कारण मजदूरों, मिस्त्रियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को रोजगार मिला है। साथ ही शहरों में सड़क, पानी और दूसरी सुविधाओं के विकास को भी बढ़ावा मिला है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update : आसमान से बरस रही आग! 12 शहरों में तापमान 43°C पार, 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
सरकार ने जारी रखे हैं लगातार प्रयास
नगरीय विकास एवं आवास विभाग का कहना है कि सरकार भविष्य में भी योजना के बेहतर और गुणवत्ता के लिए लगातार काम करती रहेगी। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे। इसके लिए लगातार समीक्षा बैठकें और मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना पक्के घर के न रहे।
लाखों परिवारों के जीवन में आया बदलाव
प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए मध्यप्रदेश में लाखों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले जो परिवार कच्चे मकानों या असुरक्षित जगहों पर रहने को मजबूर थे, अब उन्हें सुरक्षित और पक्का घर मिला है। इससे बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और परिवारों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ा है।











