प्लेसमेंट के ज्यादा चांस... इंजीनियरिंग में सीएस ब्रांच में साथ AI की डिमांड

-इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुरू हुई इंटरनल स्लाइडिंग, प्रदेश भर के कॉलेजों में नई ब्रांच की संख्या 61 पर पहुंची
Follow on Google News
प्लेसमेंट के ज्यादा चांस... इंजीनियरिंग में सीएस ब्रांच में साथ AI की डिमांड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। प्रदेश के 142 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 61 ब्रांच में कम्प्यूटर साइंस और कम्प्यूटर साइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआईएमएल) में तेजी से प्रवेश हुए हैं। क्योंकि सीएस के साथ 15 विषयों को जोड़कर नई-नई ब्रांच तैयार की गई है। प्रदेशभर में ब्रांच की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है।

    सीएस के बाद सिर्फ सीएस एआईएमएल में ही रफ्तार से प्रवेश हुए हैं। शेष एक दर्जन ब्रांच में कम प्रवेश हुए हैं। अभी भी सीएस और सीएस से जुड़े विषयों की ब्रांच में करीब 15 हजार सीटें रिक्त हैं। हालांकि इनके भी भरने की पूरी संभावना है, क्योंकि आने वाले समय में एआई का स्कोप बढ़ रहा है। एआई में प्लेसमेंट की काफी संभावनाएं हैं। इसके चलते विद्यार्थी सीएस के बाद एआईएमएल में प्रवेश ले रहे हैं। कुल प्रवेश में से दोनों ब्रांच में 15,536 (38 फीसदी) विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसमें सीएस में 11,065 और एआईएमएल में 4471 विद्यार्थी शामिल हैं। शेष 59 ब्रांच में 25,133 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं।

    दो राउंड में हो सके 32,743 प्रवेश 

    तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 73,412 कालेजों की सीटों पर प्रवेश देने के लिए काउंसलिंग करा रहा है। दोनों राउंड की काउंसलिंग में 32,743 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम राउंड में 15 हजार और दूसरे राउंड में 17,864 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। अभी प्रदेश में 40,669 सीटें रिक्त हैं। करीब 55 फीसदी सीटों रिक्त हैं। उक्त सीटें अब कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) से भरी जाएंगी।

    मेरा एडमिशन एलएनसीटी में हुआ था, लेकिन मुझे सीएस प्लेन की ब्रांच मिल थी, लेकिन मुझे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग चाहिए था। मुझे शहर के एक अन्य कॉलेज में यह ब्रांच मिल गई, इसलिए इसे बदल लिया। हालांकि यह कॉलेज एलएनसीटी की अपेक्षा छोटा है। एआई के क्षेत्र में जॉब के अवसर हैं।
    -राजेश गावंदे, स्टूडेंट, बीई

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में जॉब के साथ स्वरोजगार के अवसर भी अधिक हैं। मैंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग की पहली चॉइस भरी थी, लेकिन नहीं मिला। ब्रांच बदलने का मौका मिला तो सीएस डाटा साइंस लेकर दूसरे कॉलेज में एडमिशन लिया है। इसकी भी प्राइवेट सेक्टर में अधिक डिमांड है।
    -मनीष द्विवेदी, स्टूडेंट, बीई

    सीएस की मुख्य ब्रांच में प्रवेश की स्थिति

    ब्रांच सीट प्रवेश
    सीएस एंड इंजीनियरिंग 21,344 11,065
    सीएस एआईएमएल 6,053 4,471
    सीएस डाटा साइंस 2,098 1,144
    सीएस आईटी 1,050 521
    सीएस साइबर सिक्योरिटी 936 558
    सीएस एआई एंड डाटा साइंस 825 575
    सीएस इंटरनेट आॅफ थिंग्स 622 325
    सीएस एंड एआई 450 194
    सीएस बिजनेस सिस्टम 412 265
    सीएस आईओटी 262 144
    सीएस एंड डिजायन 150 138
    सीएस इंडियन लैंग्वेज 112 75
    सीएस टेक्नोलाजी 75 66
    सीएस ब्लॉक चैन 75 64
    सीएस रीजनल कोर्स 75 4
    सीएस 37 29
    कुल 34,576 19,638

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts