Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Breaking News

AIIMS दिल्ली का नया डायरेक्टर कौन? 65 लोगों ने किया आवेदन, अब शुरू होगी चयन प्रक्रिया

AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर पद के लिए 65 आवेदन आए हैं। संशोधित भर्ती विज्ञापन 18 जून 2026 को जारी हुआ था और आवेदन की आखिरी तारीख 2 अगस्त थी। इस पद के लिए मेडिकल डिग्री के साथ लंबा टीचिंग, रिसर्च और प्रशासनिक अनुभव जरूरी है। जानिए AIIMS डायरेक्टर बनने की योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी।
Follow on Google News
AIIMS दिल्ली का नया डायरेक्टर कौन? 65 लोगों ने किया आवेदन, अब शुरू होगी चयन प्रक्रिया
AIIMS दिल्ली के डायरेक्टर पद के लिए 65 आवेदन आए हैं।

दिल्ली के AIIMS यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में डायरेक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पद के लिए 65 लोगों ने आवेदन किया है। अब इन सभी उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। AIIMS की ओर से डायरेक्टर पद के लिए संशोधित भर्ती विज्ञापन 18 जून 2026 को जारी किया गया था। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2026 तय की गई थी।

क्यों खास है AIIMS डायरेक्टर का पद?

AIIMS दिल्ली देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में शामिल है। यहां मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ मेडिकल की पढ़ाई और बड़े स्तर पर रिसर्च भी होती है। ऐसे में डायरेक्टर की जिम्मेदारी सिर्फ अस्पताल का काम देखने तक सीमित नहीं रहती। डायरेक्टर को मेडिकल शिक्षा, इलाज, रिसर्च और संस्थान के प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले लेने होते हैं। इसके अलावा डॉक्टरों, अलग-अलग विभागों, मेडिकल स्टूडेंट्स और रिसर्च से जुड़े कामों की निगरानी भी डायरेक्टर की जिम्मेदारी होती है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, पोस्टमार्टम में 35 चोटों के निशान, CS-DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

सिर्फ डॉक्टर होना काफी नहीं

AIIMS डायरेक्टर बनने के लिए सिर्फ डॉक्टर होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार के पास मेडिकल शिक्षा, रिसर्च, अस्पताल प्रशासन और पब्लिक हेल्थ जैसे क्षेत्रों में लंबा अनुभव होना जरूरी है उपलब्ध भर्ती नियमों के मुताबिक उम्मीदवार के पास मेडिसिन, सर्जरी या पब्लिक हेल्थ और उससे जुड़ी शाखाओं में उच्च स्तर की पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल का टीचिंग या रिसर्च का अनुभव और अपने क्षेत्र में करीब 25 साल का पेशेवर अनुभव होना जरूरी बताया गया है।

  • आवेदन की आखिरी तारीख 2 अगस्त 2026 थी। 
  • उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 62 साल होनी चाहिए। 
  • चुने गए डायरेक्टर का कार्यकाल 5 साल या 65 साल की उम्र तक होगा।
  • उम्मीदवार के पास मेडिकल क्षेत्र में उच्च स्तर की पोस्टग्रेजुएट डिग्री जरूरी है।
  • कम से कम 10 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव होना चाहिए।
  • अपने क्षेत्र में करीब 25 साल का अनुभव जरूरी है।
  • बड़े मेडिकल या शैक्षणिक संस्थान को संभालने का अनुभव भी अहम है।
  • अंतिम नियुक्ति में केंद्र सरकार की ACC की मंजूरी जरूरी होगी।
  • डायरेक्टर को इलाज, मेडिकल पढ़ाई, रिसर्च और प्रशासन की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

बड़े संस्थान को संभालने का अनुभव भी जरूरी

उम्मीदवार के पास मेडिकल इलाज, मेडिकल रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन या पब्लिक हेल्थ से जुड़े संस्थान में काम करने का प्रशासनिक अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलावा किसी बड़े वैज्ञानिक या शैक्षणिक संस्थान को चलाने या किसी बड़े विभाग के डायरेक्टर के तौर पर काम करने का अनुभव भी अहम माना जाता है। यानी इस पद के लिए ऐसा व्यक्ति चाहिए, जिसे मेडिकल क्षेत्र के साथ-साथ बड़े संस्थान को संभालने का भी अनुभव हो।

ये भी पढ़ें: PU Special : गड्ढों में फंसा भोपाल-मेट्रो पिलर खड़े हुए तो सड़कें सिकुड़ गईं, जाम, धूल, जलभराव से जिंदगी हुई बेहाल

62 साल तक की उम्र में कर सकते हैं आवेदन

2026 की मौजूदा भर्ती से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, AIIMS डायरेक्टर पद के लिए अधिकतम उम्र 62 साल रखी गई है। चुने गए उम्मीदवार का कार्यकाल 5 साल या 65 साल की उम्र तक रहेगा। इनमें से जो भी पहले पूरा होगा, उसी के आधार पर कार्यकाल खत्म होगा।

कैसे होगा डायरेक्टर का चयन?

AIIMS डायरेक्टर की नियुक्ति सामान्य भर्ती की तरह सिर्फ आवेदन और इंटरव्यू से पूरी नहीं होती। पहले उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव को देखा जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अंतिम नियुक्ति में केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति यानी ACC की मंजूरी भी अहम होगी।

अब किसके नाम पर लगेगी मुहर?

डायरेक्टर पद के लिए 65 आवेदन आने के बाद अब सभी की नजर चयन प्रक्रिया पर है। AIIMS दिल्ली जैसे बड़े संस्थान की जिम्मेदारी जिस व्यक्ति को मिलेगी, उसे इलाज, मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और प्रशासन से जुड़े कई अहम मोर्चे संभालने होंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 65 दावेदारों में से आखिर किस अनुभवी उम्मीदवार को AIIMS दिल्ली की कमान मिलती है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

Latest Posts