Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BU का अजब-गजब का रिजल्ट- पास को दिखाया फेल, डबल डिजिट को किया सिंगल तो किसी को दी 11 विषयों की मार्कशीट!

बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। गुजरात की इंफिनिटी एजेंसी ने पास छात्रों को फेल दिखाने, डबल डिजिट को सिंगल करने और छह विषयों की परीक्षा देने वाले छात्रों को 11 विषयों की मार्कशीट जारी करने जैसी गलतियां की हैं।
Follow on Google News
BU का अजब-गजब का रिजल्ट- पास को दिखाया फेल, डबल डिजिट को किया सिंगल तो किसी को दी 11 विषयों की मार्कशीट!
फाइल फोटो

भोपाल। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आ रही हैं। गुजरात की इंफिनिटी एजेंसी विद्यार्थियों के रिजल्ट तैयार नहीं कर पा रही है। स्थिति यह है कि कंपनी ने डबल डिजिट को सिंगल कर पास स्टूडेंट्स को मार्कशीट में फेल दिखा दिया है। तो वहीं किसी को 11 विषयों की मार्कशीट जारी कर दी है। ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या करीब करीब 12 हजार से अधिक है। अब बीयू को उन स्टूडेंट्स को अलग से पास की मार्कशीट देना पड़ रही है।

बीयू ने यूजी और पीजी में करीब एक लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई हैं। इसमें से करीब 50 हजार विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी किए गए हैं। इसमें से 25 फीसदी यानि 12 हजार से अधिक पास विद्यार्थियों को इंफिनिटी ने फेल कर दिया है। उनके रिजल्ट को सुधार कर बीयू को उन्हें पास की मार्कशीट देना पड़ रही है। वहीं शेष पचास फीसदी कोर्सों के विद्यार्थियों के रिजल्ट अभी भी रुके हुए हैं।

परीक्षा दी 6 सब्जेक्टर  की, मार्कशीट में 11

/img/89/1787587625883

स्टूडेंट्स ने मूलतः छह विषयों की ही परीक्षा दी है, लेकिन कंपनी ने उन्हें 11 विषयों की अंकसूची जारी की है। एक ही विषय डेटा एनालिसिस एंड विजुअलाइजेशन विद पाइथन को दो अलग-अलग कोड के साथ दो बार दर्शाया गया है। कई विषयों में क्रेडिट और ग्रेड प्वाइंट भी शून्य दर्ज हैं और रिजल्ट विदहेल्ड दिख रहा है। कुछ विषयों में विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित बताया गया है, जबकि उन विषयों में प्रैक्टिकल होते ही नहीं हैं। विद्यार्थियों की अंकसूची में न्यूमेरिकल मेथड्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटेशन, एलिमेंट्स ऑफ डिस्क्रीट मैथेमेटिक्स, डेटा एनालिसिस एंड विजुअलाइजेशन विद पाइथन, क्वांटम मैकेनिक्स, सॉलिड स्टेट फिजिक्स एंड डिवाइसेज, दूर गाइडिंग एंड इंटरप्रिटेशन सहित अन्य विषय दर्ज हैं। खास बात यह है कि डेटा एनालिसिस एंड विजुअलाइजेशन विद पाइथन की एंट्री दो बार है।

मार्कशीट गलत होने से जरूरी काम अटके

हमें आगामी सत्र में प्रवेश लेने के लिए दूसरे विश्वविद्यालय में आवेदन, नौकरी और दस्तावेज सत्यापन जैसे जरूरी काम करना है, लेकिन अंकसूची में गलती होने से इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इससे रिजल्ट जारी होने के बावजूद छात्रों की आगे की प्रक्रिया अटक रही है।

-कृतिक देशमुख, स्टूडेंट, बीयू

ये भी पढ़ें: 5 सितंबर को फिर दिल्ली मार्च करेगी CJP, छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग; इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक जाएगा मार्च

यह गलती नहीं, अपराध है

इंफिनिटी स्टूडेंट्स के भविष्य के साथ अपराध कर रही है। इसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए। आगामी टेंडर में उसकी एंट्री रोकने ब्लैकलिस्टेड तक किया जाना चाहिए। एक तो देर से मार्कशीट दी जा रही हैं, वह भी सही नहीं हैं।

-सुरजीत चौबे, स्टूडेंट, बीयू

ये भी पढ़ें: सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, BPSC परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है

इंफिनिटी एजेंसी द्वारा की गई गड़बड़ी की लगातार विद्यार्थियों की ओर से शिकायतें आ रही हैं। उनकी संशोधित अंकसूची जारी करना पड़ रही हैं। कंपनी को नोटिस दिया जा रहा है।

-प्रो. समर सिंह, कुलसचिव, बीयू

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts