Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Piya ka Ghar :काजल राघवानी स्टारर ‘पिया का घर’ की शूटिंग जौनपुर में शुरू

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ की शूटिंग जौनपुर में शुरू हो गई है। पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित इस फिल्म में रिश्तों, प्रेम और संस्कारों को संवेदनशील ढंग से दिखाया जाएगा। रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
काजल राघवानी स्टारर ‘पिया का घर’ की शूटिंग जौनपुर में शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की नई फिल्म ‘पिया का घर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शुरू हो गई है। एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में उत्साह देखा जा रहा है। शूटिंग के पहले दिन सेट पर कलाकारों और तकनीकी टीम के बीच खासा जोश नजर आया।

    दर्शकों को अपने परिवार और अपनों की अहमियत का एहसास कराएगी फिल्म

    काजल राघवानी ने बताया कि “पिया का घर” एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें रिश्तों की गहराई, प्रेम और संस्कारों को संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। उनके मुताबिक, फिल्म दर्शकों को अपने परिवार और अपनों की अहमियत का एहसास कराएगी। उन्होंने जौनपुर की लोकेशन को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।

    Uploaded media

    पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव की है कहानी

    फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव संभाल रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी राज ठाकुर कर रहे हैं। निर्माता रौशन सिंह के अनुसार, फिल्म पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव की कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करेगी, जिसमें प्रेम, संघर्ष और रिश्तों की बारीकियां देखने को मिलेंगी।

    Uploaded media

    काजल राघवानी के साथ रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे

    फिल्म में काजल राघवानी के साथ रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा परुल ठाकुर, रीना रानी, समर्थ चतुर्वेदी, रीमा सिंह, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, संजीव मिश्रा, सोनी राज, संजय पांडेय और प्रशांत द्विवेदी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts