Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा के जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

हरदा के नीमगांव जंगल में नदी किनारे पेड़ से लटका महिला का शव मिला। मृतका की पहचान शिवानी बाई कोरकू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
हरदा के जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका
जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नीमगांव के जंगल में नदी किनारे मिला। उसकी पहचान शिवानी बाई कोरकू, पत्नी राकेश के रूप में हुई है। शव करीब 4 से 5 दिन पुराना होने के कारण डीकंपोज हो चुका था। सूचना मिलने पर एसडीओपी शालिनी परस्ते पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मायके जाने के लिए घर से निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला करीब चार से पांच दिन पहले अपने मायके रहटगांव जाने के लिए घर से निकली थी। वह अपना मोबाइल और अन्य सामान घर पर ही छोड़ गई थी। जब वह मायके नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Breaking News

चरवाहे ने नदी किनारे पेड़ पर लटका देखा शव

इसी बीच नीमगांव के जंगल में नदी किनारे चरवाहे कृष्णा ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। उसने तत्काल गांव वालों, कोटवार और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पेड़ से उतरवाया। शव की स्थिति देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts