Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, ‘लाड़ो अभियान’ के तहत बढ़ेगी निगरानी

भोपाल में देवउठनी ग्यारस से शुरू हो रहे विवाह आयोजनों के बीच बाल विवाह रोकने के लिए लाड़ो अभियान के तहत निगरानी बढ़ाई जाएगी। जानिए शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर।
भोपाल में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, ‘लाड़ो अभियान’ के तहत बढ़ेगी निगरानी
भोपाल में बाल विवाह रोकने का अभियान

भोपाल। देवउठनी ग्यारस के साथ 20 नवंबर से विवाह आयोजनों की शुरुआत हो रही है। ऐसे में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने ‘लाड़ो अभियान’ के तहत विशेष पहल शुरू की है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ प्रशासन ने आमजन, सामाजिक संगठनों और विवाह समारोह से जुड़े सेवा प्रदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत संचालित इस अभियान का उद्देश्य किसी भी नाबालिग का विवाह रोकना है। प्रशासन ने व्यक्तिगत और सामूहिक विवाह आयोजनों के आयोजकों से अपने कार्यक्रमों में बाल विवाह नहीं होने देने की अपील की है। इसके लिए आयोजकों से शपथ पत्र कलेक्टर कार्यालय या महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।

बाल विवाह कराने पर 2 साल की जेल और एक लाख रुपये तक जुर्माना

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह कराने, करवाने या इसमें सहयोग देने वाले व्यक्ति और संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

Breaking News

शादी से जुड़े कारोबारियों को भी निभानी होगी जिम्मेदारी

प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों, हलवाई, कैटरर्स, धर्मगुरुओं, बैंड संचालकों, घोड़ी वालों और ट्रांसपोर्ट संचालकों से विवाह संबंधी सेवाएं देने से पहले वर-वधू के आयु प्रमाण पत्रों की जांच करने की अपील की है। साथ ही विवाह निमंत्रण पत्रों पर वर-वधू के बालिग होने का स्पष्ट उल्लेख करने को कहा गया है।

बाल विवाह की सूचना इन नंबरों पर दें

बाल विवाह की आशंका या जानकारी मिलने पर नागरिक जिला महिला एवं बाल विकास कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं।

विभाग/क्षेत्र

संपर्क नंबर

महिला एवं बाल विकास कंट्रोल रूम

8696389007

सहायक संचालक

9669960013

पुलिस हेल्पलाइन

112

चाइल्ड हेल्पलाइन

1098

गोविंदपुरा परियोजना

9685705091

बरखेड़ी परियोजना

7089661010

जेपी नगर परियोजना

9425462585

चांदबड़ परियोजना

9425830101

मोतीपार्क परियोजना

9425124018

कोलार परियोजना

9425372964

बाणगंगा परियोजना

8602261675

फंदा परियोजना

9977024784

बैरसिया परियोजना

9329696721

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर चुप न रहें और तत्काल संबंधित नंबरों पर सूचना दें। समय पर उठाया गया एक कदम किसी बच्चे का बचपन और भविष्य सुरक्षित कर सकता है।

Amit Sen
By Amit Sen

Latest Posts