Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में राजा रघुवंशी का पिंडदान, परिजनों ने मोक्ष के लिए किया तर्पण, सोनम का भाई भी पहुंचा

Follow on Google News
उज्जैन में राजा रघुवंशी का पिंडदान, परिजनों ने मोक्ष के लिए किया तर्पण, सोनम का भाई भी पहुंचा
उज्जैन। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोनम समेत पांचों आरोपियों से शिलांग पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच राजा के परिजन उनके मोक्ष की कामना के लिए शुक्रवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे। यहां शिप्रा नदी के पवित्र वट घाट पर राजा का विधिवत पिंडदान किया गया।

शामिल हुआ सोनम का भाई

राजा के पिंडदान और पूजा-अर्चना के दौरान गोविंद भी पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने शिप्रा में पिंडदान करते हुए सिद्धनाथ भगवान को दूध अर्पित किया, कौओं को भोजन कराया और गाय को चारा खिलाया। यह सब राजा की आत्मा की शांति के लिए किया गया।

गोविंद रघुवंशी की भावुक प्रतिक्रिया

पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए गोविंद रघुवंशी ने कहा, अगर मुझे सोनम और राज कुशवाह के रिश्ते की जानकारी पहले होती, तो मैं उनकी शादी करवा देता या कह देता कि दोनों भाग जाएं। हमारे परिवार की ओर से सोनम पर कोई दबाव नहीं था। वह आजाद ख्यालों की लड़की है। आज भी मैं राजा के परिवार को जीजा का नहीं, बल्कि अपने भाई का परिवार मानता हूं।”

11 मई को शादी, 2 जून को मिला राजा का शव

जानकारी के मुताबिक, राजा रघुवंशी और सोनम 11 मई को शादी के बाद 21 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को उनकी परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद 2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास खाई में मिला। सोनम 17 दिन तक लापता रही और 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया। ये भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सोनम ने दूसरी महिला की हत्या कर खुद को मरा दिखाने की रची थी साजिश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts