Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:पेट्रोल पंप कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पैसे दिए बिना भाग रहे कार चालक ने 500 मीटर तक घसीटा

इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की उस समय मौत हो गई जब एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना भागने लगा।
पेट्रोल पंप कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पैसे दिए बिना भाग रहे कार चालक ने 500 मीटर तक घसीटा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की उस समय मौत हो गई जब एक कार चालक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना भागने लगा। युवक ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में कार भगाते हुए उसे करीब 500 मीटर तक घसीट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर हुई घटना

    जानकारी के मुताबिक यह घटना सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना इलाके में चारपाई होटल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। यहां काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया था। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक बिना पैसे दिए ही कार लेकर वहां से भागने लगा। कार को भागते देख पंप कर्मचारी रोहित परमार ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

    सिर में गंभीर चोट से मौके पर मौत

    कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    ये भी पढ़ें: MP में गहराया LPG संकट : रतलाम में अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, घरेलू सिलेंडर से वाहनों में भर रहे थे गैस

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts