Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बदला मौसम का मिजाज: भोपाल समेत कई जिलों में जोरदार बारिश, 10 जनवरी के बाद बढ़ सकती है ठंड

MP में गुरुवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। भोपाल में गुरुवार रात ढाई बजे शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। रातभर में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक भोपाल में 48 घंटे तक कभी तेज तो कभी रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रदेश में ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। करीब 30 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भोपाल के अलावा इंदौर समेत प्रदेश के करीब 9 जिलों में अगले 5 से 6 घंटे तक मध्यम से तेज बारिश होगी। वहीं रायसेन, सीहोर, विदिशा और सागर में तेज बारिश होने के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। ये भी पढ़ें- पीएम की सुरक्षा में चूक पर हंगामा: जबलपुर में बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस, लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक कृत्य बताया

क्यों बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है। पाकिस्तान से आ रही नमी भरी हवाओं के साथ एक और सिस्टम आज से सक्रिय हो गया है। यह पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान में स्थित हैं। यह अगले पांच-छह दिन प्रदेश भर में पानी गिराएगा। इसी वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो रही है। प्रदेश में 10 जनवरी के बाद अच्छी ठंड पड़ने लगेगी।

यहां हल्की बारिश हो सकती है

प्रदेश में अगले कुछ घंटे कई इलाकों में बारिश होगी। इसका ज्यादा असर भोपाल और इंदौर संभाग के साथ ही आसपास के इलाकों में रहेगा। धार, खरगोन, हरदा, खंडवा, बड़वानी, शाजापुर, सीधी, दमोह और टीकमगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें- बुल्ली बाई ऐप मामला: असम में गिरफ्तार मास्टर माइंड निकला वीआईटी का स्टूडेंट, बीटेक की कर रहा था पढ़ाई, किया रेस्टीकेट

किसानों की फसलों को नुकसान

ओलावृष्टि की वजह से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है। वही बारिश का दौर थमने के बाद आसमान साफ होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

तापमान में गिरावट

बीते 24 घंटों के दौरान रायसेन, नरसिंहपुर, होंशगबाद, जबलपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें हुई। टीकमगढ़, खजुराहो, गुना, नौगांव, सतना और उज्जैन में पानी गिरा। शाजापुर और ग्वालियर में 1-1 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। भोपाल में बादल छाने से दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम होकर 23 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में दर्ज की गई। यह सामान्य से 8 डिग्री गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ये भी पढ़ें- PM सुरक्षा पर कमलनाथ का सीएम शिवराज पर हमला, बोले- 18 डिग्री तापमान होने पर भी कांग्रेस को बताएंगे जिम्मेदार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts