PlayBreaking News

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल!4 साल बाद बढ़ सकते हैं दाम, कच्चा तेल 126 डॉलर के पार पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ने की संभावना है। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में ₹25 से ₹28 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया था।
Follow on Google News
4 साल बाद बढ़ सकते हैं दाम, कच्चा तेल 126 डॉलर के पार पहुंचा

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में ईंधन के दामों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता। पिछले करीब चार साल से स्थिर कीमतें अब बदल सकती हैं जिससे आम लोगों के बजट पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।

अमेरिका-ईरान तनाव से उछला कच्चा तेल

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी टकराव ने ग्लोबल ऑयल मार्केट को हिला दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है जो पिछले चार साल का सबसे ऊंचा स्तर है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों पर पड़ता है जहां तेल की कीमतें ग्लोबल बाजार से प्रभावित होती हैं।

तेल कंपनियों पर बढ़ा घाटा

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक देश की तेल कंपनियों पर अब घाटे का दबाव बढ़ता जा रहा है।

  • पेट्रोल पर करीब ₹20 प्रति लीटर तक का नुकसान
  • डीजल पर लगभग ₹100 प्रति लीटर तक का नुकसान

कच्चे तेल की कीमतें जहां पिछले साल करीब 70 डॉलर थीं वहीं अब औसतन 114 डॉलर के पार पहुंच चुकी हैं। ऐसे में कंपनियों के लिए मौजूदा रेट पर ईंधन बेचना मुश्किल होता जा रहा है।

25-28 रुपए तक बढ़ोतरी की रिपोर्ट पहले हुई थी खारिज

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में ₹25 से ₹28 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सरकार ने उस समय इन दावों को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद मौजूदा हालात को देखते हुए कीमतों में संशोधन की संभावना फिर से बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'चुनाव के बाद आई महंगाई की गर्मी...' कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का तंज

IOC ने पहले दी थी राहत, अब स्थिति बदली

IOC ने हाल ही में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल, डीजल और घरेलू LPG के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: इंदौर से अहमदाबाद जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट रद्द: दिल्ली की फ्लाइट भी हुई कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा!

कमर्शियल फ्यूल पहले से महंगा

1 मई से कंपनियों ने कमर्शियल LPG, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि अगला असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के आसपास है लेकिन जल्द इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts