Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में व्यापारी के घर फेंका पेट्रोल बम, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, 12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर में व्यापारी के घर फेंका पेट्रोल बम, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, 12 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें VIDEO
इंदौर। अन्नपूर्णा इलाके में एक पुराने विवाद के चलते व्यापारी के घर बदमाश ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसका व्यापारी से पुराना विवाद था। जिसके चलते वह देर रात पेट्रोल लेकर आया और उसके घर आग लगाने के लिए उसने पेट्रोल बम फेंका था। वहीं पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पकड़ा

थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, चंद्रशेखर कपड़े का व्यापार करता है। देर रात एक नकाब पहने व्यक्ति घर के सामने आया और पेट्रोल पंप फेंककर फरार हो गया। आरोपी का नाम गौरव शिंदे पिता शिवाजी राव शिंदे (22) निवासी रिवेन्यू कॉलोनी बताया गया। वहीं पुराने विवाद के चलते उसने घर पर पेट्रोल बम फेंका था। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को किया गिरफ्तार

घटना को लेकर फरियादी ने मीडिया को बताया कि रिंकू चौधरी करके एक इलाके का बदमाश है, जिसने लॉकडाउन के पहले भी उससे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी और मकान खाली करने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस में जब इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुराने विवाद के चलते ही आरोपी रिंकू ने यह पेट्रोल पंप घर पर फेंका है। पुलिस ने दो आरोपी रिंकू और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1708442914420924898[/embed] (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढे़ं- इंदौर : तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल; ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे युवक-युवती मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts