PlayBreaking News

पीपुल्स इन्फ्लुएंसर मीट 2025 : युवाओं की डिजिटल क्रिएटिविटी को मिला नया मंच, नमन देशमुख बोले- ‘फॉलोअर्स नहीं, इम्पैक्ट जरूरी’

Follow on Google News
पीपुल्स इन्फ्लुएंसर मीट 2025 : युवाओं की डिजिटल क्रिएटिविटी को मिला नया मंच, नमन देशमुख  बोले- ‘फॉलोअर्स नहीं, इम्पैक्ट जरूरी’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। डिजिटल मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म्स की तेजी से बदलती दुनिया में युवाओं की रचनात्मक सोच और ऊर्जा को दिशा देने के उद्देश्य से पीपुल्स समाचार और पीपुल्स अपडेट की पहल पर शनिवार को पीपुल्स इन्फ्लुएंसर मीट 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीपुल्स मॉल स्थित ताजमहल परिसर में हुआ, जिसे मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी और सिग्मा कोलोनाइजर ने स्पॉन्सर किया।

    इस मीट में भोपाल सहित आसपास के शहरों के कई लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स शामिल हुए। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और सीख से भरा रहा।

    Uploaded media

    डिजिटल प्लेटफॉर्म अब करियर और पहचान का जरिया

    कार्यक्रम में मौजूद क्रिएटर्स ने साझा किया कि अब सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया, बल्कि यह पहचान, पेशे और करियर का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इवेंट के दौरान कंटेंट स्ट्रैटेजी, ब्रांड कोलैबोरेशन, ऑनलाइन मोनेटाइजेशन, डिजिटल ट्रेंड्स और जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। युवा प्रतिभागियों ने सवाल पूछे, विचार साझा किए और अनुभवी इन्फ्लुएंसर्स से सीखने का अवसर पाया।

    Uploaded media

    नमन देशमुख बोले-  फॉलोअर्स से ज्यादा जरूरी है इम्पैक्ट

    कार्यक्रम के विशेष वक्ता और नेशनल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड विजेता नमन देशमुख ने कहा- “कंटेंट की असली ताकत उसकी सच्चाई और कनेक्शन में होती है। फॉलोअर्स की संख्या से ज्यादा जरूरी है आपका प्रभाव। अगर कंटेंट अच्छा और ईमानदार होगा, तो उसका असर अपने आप दिखेगा।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संख्या की दौड़ छोड़कर सार्थक और असरदार कंटेंट पर ध्यान दें।

    Uploaded media

    पीपुल्स समाचार की पहल

    पीपुल्स समाचार के नेशनल एडिटर शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि, इस मीट का मकसद युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपने विचार और क्रिएटिविटी प्रस्तुत करने के लिए एक साझा मंच देना है।

    उन्होंने कहा- “भोपाल न सिर्फ कला और संस्कृति का शहर है, बल्कि डिजिटल क्रिएटिविटी का उभरता हुआ हब भी बन रहा है। यहां के युवा अब अपने विचारों को आवाज देने और पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।”

    Uploaded media

    प्रदेश के अन्य शहरों में भी होंगे ऐसे आयोजन

    शैलेंद्र तिवारी ने घोषणा की है कि भविष्य में मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी इन्फ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य स्तरीय मीट की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि प्रदेश के क्रिएटिव टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

    Uploaded media

    युवा क्रिएटर्स ने साझा किए अनुभव

    कार्यक्रम में शामिल युवा इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि ऐसे आयोजन उन्हें नए विचारों, नेटवर्किंग और डिजिटल स्किल्स को निखारने का अवसर देते हैं। कई क्रिएटर्स ने कहा कि सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा बेहद जरूरी है, ताकि यह माध्यम समाज में सकारात्मक बदलाव का जरिया बन सके।

     

    डिजिटल युग में नए विचारों का संगम

    पीपुल्स इन्फ्लुएंसर मीट 2025 ने यह साबित किया कि युवाओं की क्रिएटिव सोच और डिजिटल ऊर्जा को यदि सही दिशा मिले, तो वे न सिर्फ अपना करियर बना सकते हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव का भी माध्यम बन सकते हैं।

    Uploaded media

    इन्फ्लुएंसर मीट में शामिल हुए ये चेहरे

    इस मीट में भोपाल के कई इन्फ्लुएंसर्स शामिल हुए। इनमें नमन देशमुख, सुमित राठौर, अटल प्रभात, राहुल कुशवाहा, प्रियांश सेन, आवेश अंसारी, श्रेयश गुप्ता, जुबैर खान, आशीष, अरुणेश्वर, नैना त्रिवेदी, उत्कर्ष, अरबाज मिर्जा, शिवम धाकड़, हिमालय प्रजापति, सचिन शाक्य, शुभम सोनी, अंकित श्रीवास, आकाश, शोभित राय, सबरीना खान, अमित अग्रवाल, अशर किदवई, रिया, फरहीन, इशिका चौरसिया, विशाल वर्मा, आलिया खान, डॉ. गुलअफ्शां कुरैशी, गुणांशा उप्रित, मोहम्मद उवेज, मोहसिन खान, अभिषेक, मोहम्मद शाहरुख, हमजा कुरैशी, उबैद, फैसल नवाब, लुबना खान, अहद, अजय शाक्य, अमान उर रहमान, नरेंद्र शाक्य और अल आमिर खान आदि शामिल हुए।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts