Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के 40 स्थानों से निकला बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन

इंदौर के 40 स्थानों से निकला बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बाल स्वयंसेवकों का शहर के 40 स्थानों से आज पथ संचलन निकल रहा है। बच्चों के कदमताल और अनुशासन को देखकर शहरवासी चकित हैं। जिन स्थानों से पथ संचलन निकल रहे हैं, वहां लोग उन्हें हैरत से देख रहे हैं। आज के पथ संचलन में 20 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल हैं। वे करीब 90 किमी तक कदमताल कर रहे हैं। 


    ये पथसंचलन संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकल रहे हैं। गत रविवार 5 अक्टूबर को शहर के 34 स्थानों से पथ संचलन निकले थे। आज  20 हजार से ज्यादा बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन 40 स्थानों से निकल रहा है। भंवरकुआ, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हैं। पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। खासकर, महिलाएं बाल स्वयंसेवकों का स्वागत, आरती कर रही हैं।  


    जिला बद्रीनाथ के विश्वकर्मा नगर से निकले बाल स्वयंसेवक पथ संचलन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय आदि शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का स्वागत किया और तिलक लगाया। आज जिन स्थानों से बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकल रहा है उनमें कन्या शाला मैदान, राऊ से प्रात: 9 बजे निकला। रिया गार्डन, बंगाली चौराहे के समीप से प्रात: 8.30 बजे निकला। कीमती गार्डन, धार रोड से  प्रात: 9 बजे और नगर निगम झोन 1, किला मैदान से प्रात: 9.30 पथ संचलन निकला जिसमें बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। शाम को 4 बजे से सुगनीदेवी कालेज परिसर नंदानगर से बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकलेगा।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

    Latest Posts