Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंचवेली एक्सप्रेस में बड़ा हादसा!AC कोच में हुआ शॉर्ट सर्किट, धुएं से भर गया डिब्बा, सभी 72 यात्री सुरक्षित

पंचवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19344) के बी-2 एसी कोच में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से पूरे डिब्बे में धुआं फैल गया।
AC कोच में हुआ शॉर्ट सर्किट, धुएं से भर गया डिब्बा, सभी 72 यात्री सुरक्षित
नैनपुर-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट

मध्य प्रदेश में बुधवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। नैनपुर-इंदौर पंचवेली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19344) के बी-2 एसी कोच में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से पूरे डिब्बे में धुआं फैल गया। धुआं देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपनी सीटों से उठ गए। घटना सुबह करीब 4 बजे, इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को तुरंत बीच रास्ते में रोक दिया गया।

समय रहते खाली कराया गया पूरा कोच

रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। बी-2 एसी कोच में सवार 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने प्रभावित कोच की जांच शुरू कर दी।

Dhamtari News: नदी के तेज बहाव में बहने लगे दो बच्चे, महिलाओं ने दिखाई बहादुरी, मिनटों में बचाई दोनों की जान,वायरल हुआ रेस्क्यू VIDEO

शॉर्ट सर्किट बना धुएं की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोच में शॉर्ट सर्किट होने के कारण धुआं फैल गया था। गनीमत रही कि आग नहीं लगी और समय रहते ट्रेन रोक दी गई। यदि कुछ देर और हो जाती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। रेलवे के तकनीकी कर्मचारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

रेलवे ने शुरू की जांच

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शॉर्ट सर्किट की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि रेलवे की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts