पटना में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई गाड़ियां फूंकी; नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे जाम कर बस समेत कई वाहनों में आग को हवाले कर दिया। पुलिस और मीडिया पर पथराव भी हुआ। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
पटना में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई गाड़ियां फूंकी; नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
पटना में बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद बवाल

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। बाईपास थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए।

गुस्साई भीड़ ने हाईवे किया जाम

युवक की मौत से नाराज लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने हादसे में शामिल बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके अलावा चार से पांच अन्य वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

Twitter Post

दमकल और पुलिस का विरोध

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ के विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों का भी विरोध किया, जिसके चलते हालात कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रहे।

violence

पुलिस और मीडिया पर पथराव

हंगामे के दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव की भी खबर सामने आई है। घटना के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस हादसे और आगजनी की जांच कर रही है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts