Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पथरिया विधानसभा में शिक्षा का बड़ा विस्तार; चार शासकीय विद्यालयों में खुलेगा कृषि संकाय, विद्यार्थियों को घर के पास मिलेगी आधुनिक शिक्षा

पथरिया विधानसभा के चार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि संकाय शुरू करने को शासन ने मंजूरी दे दी है। इससे विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्य मंत्री लखन पटेल के प्रयासों से मिली इस सौगात से स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा और कृषि आधारित रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
पथरिया विधानसभा में शिक्षा का बड़ा विस्तार; चार शासकीय विद्यालयों में खुलेगा कृषि संकाय, विद्यार्थियों को घर के पास मिलेगी आधुनिक शिक्षा
AI Generated

पथरिया।पथरिया विधानसभा क्षेत्र विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शासन ने पथरिया विधानसभा के चार शासकीय विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण पहल से अब ग्रामीण और स्थानीय स्तर के विद्यार्थियों को कृषि विषय की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

मंत्री लखन पटेल ने किए प्रयास

​इस सौगात के पीछे क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री लखन पटेल के निरंतर प्रयास और इच्छाशक्ति अहम रही है। क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उठाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने के लिए उन्होंने शासन स्तर पर लगातार पैरवी की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें: जनविश्वास अभियान के पहले दिन एक्शन में सीएम, छिंदवाड़ा CMHO, परासिया तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड

​विद्यार्थियों और किसानों को मिलेंगे लाभ

स्थानीय शिक्षाविद् अंकित पटेल के अनुसार, पथरिया एक प्रमुख कृषि प्रधान क्षेत्र है। अभी तक विद्यार्थियों को कृषि की पढ़ाई के लिए दमोह, हटा या अन्य दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता था, जिससे उनका समय बर्बाद होता था और परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता था। अब इसी सत्र से घर के पास ही यह सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।  स्थानीय स्तर पर संकाय खुलने से जिला मुख्यालय व अन्य बड़े संस्थानों के विद्यालयों पर छात्रों का शैक्षणिक दबाव भी काफी हद तक कम होगा। इस संकाय के शुरू होने से विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान, उन्नत तकनीक, आधुनिक खेती के तौर-तरीकों के साथ-साथ कृषि आधारित उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे। इसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसान परिवारों को भी प्राप्त होगा।

​तकनीकी शिक्षा की दिशा में भी बढ़ रहे कदम

​कृषि संकाय के अलावा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी तेजी से काम चल रहा है। मंत्री लखन पटेल के प्रयासों से पथरिया और बटियागढ़ में लगभग 13-13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन आईटीआई  भवनों के निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी कौशल और रोजगार के सुनहरे अवसर हासिल होंगे।
​क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य मंत्री लखन पटेल के प्रति आभार जताया है। इसे पथरिया विधानसभा के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 1.5 करोड का 25 हजार लीटर गोवर्धन घी जब्त, इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इन चार विद्यालयों में खुलेगा कृषि संकाय

  1.  ​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पथरिया
  2.  ​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खडेरी
  3.  ​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, असलाना
  4.  ​शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलापुरवा
Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts