Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशभर में पासपोर्ट सर्विस 5 दिनों के लिए बंद, अपॉइंटमेंट की तारीख होगी आगे शिफ्ट; जानें वजह

Follow on Google News
देशभर में पासपोर्ट सर्विस 5 दिनों के लिए बंद, अपॉइंटमेंट की तारीख होगी आगे शिफ्ट; जानें वजह
नई दिल्ली। पासपोर्ट विभाग के पोर्टल के बंद होने के कारण नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 5 दिनों का इंतजार करना होगा। पोर्टल 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। अगर आपको नया पासपोर्ट बनवाना है तो इसके लिए अगले 5 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इस अवधि में अगर आप पहले ही अप्लाई कर चुके हैं और आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच की कोई डेट मिली है तो वह भी कैंसिल करके आगे रीशेड्यूल कर दी जाएगी और आवेदकों को सूचना दी जाएगी। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है।

बंद रहेगी पासपोर्ट पोर्टल की सर्विस

29 अगस्त से 2 सितंबर तक पूरे देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल काम नहीं करेगा। इसकी जानकारी पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि तकनीकी रखरखाव के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 2000 बजे (29.8.2024) से 6 बजे (2.9.2024) तक अनुपलब्ध रहेगा। इस अवधि के दौरान नागरिकों और सभी एमईए/आरपीओ/बीओआई/आईएसपी/डीओपी/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई नियुक्तियों को उपयुक्त रूप से पुनर्निर्धारित किया जाएगा और आवेदकों को सूचित किया जाएगा।’ इसका मतलब यह है कि इस दौरान कोई भी काम नहीं किया जा सकेगा। जो पहले से इन तारीखों में अपॉइंटमेंट मिली होगी, उस तारीख को भी आगे बढ़ा दिया जाएगा। इस सर्विस के बंद होने का असर पासपोर्ट सेवा केंद्र के साथ-साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और विदेश मंत्रालय में दिखेगा।

भारत में तीन प्रकार के पासपोर्ट होते हैं

  1. ब्लू कवर पासपोर्ट : यह किसी भी भारतीय नागरिक को दिया जा सकता है।
  2. मरून कवर पासपोर्ट (राजनयिक पासपोर्ट): यह भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत राजनयिक/ सरकारी पद प्राप्त लोगों के लिए होता है।
  3. ग्रे कवर पासपोर्ट: यह विदेश में सरकारी सेवकों या आधिकारिक असाइनमेंट पर सरकार द्वारा भेजे गए किसी शख्स को दिया जाता है। इन पासपोर्ट को पदों के हिसाब से दिया जाता है और प्रत्येक के अपने अलग-अलग उद्देश्य और पात्रता मानदंड होते हैं।
ये भी पढ़ें- अभी हम जिंदा हैं… विधानसभा चुनाव से पहले फिर से एक्टिव हुईं पुष्पम प्रिया चौधरी, बिहारवासियों के नाम लिखा ‘खत’…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts