Budget 2023 : महिलाओं को बड़ी सौगात, 2 लाख तक निवेश की छूट; सेविंग स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Budget 2023 : महिलाओं को बड़ी सौगात, 2 लाख तक निवेश की छूट; सेविंग स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए नई बचत योजना की घोषणा की है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक एकल नई लघु बचत योजना, महिला सम्मान बचत प्रमाण-पत्र शुरू किया जाएगा। महिलाओं या बालिकाओं के नाम पर आंशिक आहरण विकल्प के साथ दो वर्षों की अवधि के लिए 7.5 प्रतिशत की नियत ब्याज दर पर 2 लाख रुपए तक की जमा सुविधा का प्रस्ताव देगा।

81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर 81 लाख स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई है। ये भी पढ़ें- Budget 2023 : देश में 50 नए एयरपोर्ट खुलेंगे, उड़ान योजना को और बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान इसके साथ ही करीब 3 करोड़ महिला किसानों को योजना के तहत 54 हजार करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश की जाने वाली अधिकतम राशि को बढ़ाकर 30 लाख रुपए किए जाने की भी घोषणा की। यह राशि अभी 15 लाख रुपए है। डाक मासिक आय योजना की भी सीमा में वृद्धि की गई है। किसी एक व्यक्ति के नाम पर अब 4.5 लाख रुपए के बदले 9 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकेगा। ये भी पढ़ें- Budget 2023: मनरेगा को छोड़ा… महंगाई-बेरोजगारी का जिक्र नहीं, बजट पर किसने क्या दी प्रतिक्रिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts