Budget 2023 : देश में 50 नए एयरपोर्ट खुलेंगे, उड़ान योजना को और बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट में केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि देश में 50 नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट, एयरोड्रम बनेंगे। इसके साथ ही सरकार उन्नत लैंडिंग को पुनर्जीवित करने का काम करेगी। बता दें कि सरकार ने 50 नए एयरपोर्ट को खोलने का ऐलान अपनी उड़ान योजना को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद के तहत किया है। जिसका उद्देश्य देश भर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार करना है।
बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा
- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे
- इलेक्ट्रॉनिक वाहन सस्ते होंगे
- विदेश से आने वाली चांदी की चीजें महंगी होंगी
- देशी किचन चिमनी महंगी होगी
- कुछ मोबाइल फोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे
- सिगरेट महंगी होगी




















