Parineeti-Raghav Wedding : राघव-परिणीति की हल्दी सेरेमनी, पंजाबी गानों पर झूमी चड्ढा और चोपड़ा "फैमिली"

Parineeti-Raghav Wedding : राघव-परिणीति की हल्दी सेरेमनी, पंजाबी गानों पर झूमी चड्ढा और चोपड़ा "फैमिली"
एंटरटेनमेंट डेस्क। राघव चड्ढा और परिणीति की शादी के प्रोग्राम शुरू हो चुके हैं। इस डेस्टिनेशन वेडिंग शिरकत के लिए गेस्ट के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राघव के नाना-नानी वेडिंग वेन्यू पर पहले ही पहुंच चुके हैं। अब मशहूर हस्तियों के उदयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है। जल्द ही यह सेलेब कपल सात फेरे लेने वाला है। इन दोनों की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। "द लीला पैलेस" में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की रस्म शनिवार को हुई। इसके बाद राघव और परिणीति को हल्दी लगाने का कार्यक्रम होगा। इस दौरान पंजाबी गाने बजाए गए।

परिणीति की बुआ बोलीं - नंबर 1 जोड़ी

परिणीति की बुआ को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘रब ने बना दी जोड़ी’... दोनों की जोड़ी नंबर 1 है। एयरपोर्ट पर लगे राघव और परिणीति के शादी के होर्डिंग्स को देखकर बुआजी ने कहा - "वैरी नाईस"। देखें लीला पैलेस का खूबसूरत वीडियो

एयरपोर्ट पर बनाया सेल्फी पांइट

इस समय राजस्थान की हेरिटेज सिटी उदयपुर इस जोड़े की शादी का जश्न मनाते दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट पर राघव और परिणीति के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। एयरपोर्ट को फूलों से सजाया गया है और आने वाले मेहमानों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जा रहा है। एयरपोर्ट के अन्दर भी एक सेल्फी पांइट भी बनाया गया है। देखें VIDEO

प्रियंका ने लगाई इंस्टा पर स्टोरी

देसी गर्ल परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति की खूबसूरत तस्वीर लगाकर शादी की बधाई दी। प्रियंका ने लिखा मुझे उम्मीद है कि अपने जिंदगी के इतने बड़े दिन पर इसी तरह खुश और संतुष्ट होगी। मैं हमेशा यही कामना करूंगी कि आपको ढेर सारा प्यार मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के शादी में शामिल होने पर अब भी असमंजस बरकरार है। हालांकि ये तय है कि उनके जीजू निक जोनास किसी प्रोजेक्ट में बिजी होने के कारण इस मौके पर शिरकत नहीं कर सकेंगे।

मई में हुई थी सगाई

राघव और परिणीति ने इसी साल मई में सगाई की थी। शादी के लिए उदयपुर निकलने से पहले दिल्ली में भी अरदास, कीर्तन और सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही मुंबई में भी दो फंक्शन हुए थे। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding : उदयपुर पहुंचा “जोड़ा”, आज “परी” के हाथों में लगेगी “राघव” के नाम की मेंहदी; कल से शुरू होंगी रस्में, देखें VIDEO
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts