Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने ली भू समाधि, महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से थे दुखी

Follow on Google News
परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने ली भू समाधि, महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना से थे दुखी
प्रयागराज। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ की घटना से दुखी परमहंस पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने भू समाधि ले ली है। शिवयोगी मौनी महाराज ने यह भू समाधि कुछ घंटों के लिए 10 फीट गहरे गड्ढे में ली थी। भू समाधि से पहले मौनी बाबा ने विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने रुद्राक्ष की माला का मुकुट उतारकर एक तरफ रख दिया। मौनी बाबा ने शुक्रवार की रात भू समाधि ले ली। वह अब तक 50 से ज्यादा बार भू समाधि ले चुके हैं। मौनी बाबा ने कहा कि वह प्रयागराज महाकुंभ में हुई घटना से बेहद व्यथित हैं। भू-समाधि के जरिए वह कामना करना चाहते हैं कि महाकुंभ में दोबारा ऐसी कोई दुखद घटना न हो। महाकुंभ के आगे के आयोजनों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उन्होंने भू समाधि ली है। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित अपने शिविर में भू समाधि ले ली है। मौनी बाबा के शिविर में रुद्राक्ष की माला से द्वादश ज्योतिर्लिंग का स्वरूप तैयार किया गया है। भगदड़ की घटना से संत महात्मा बेहद दुखी और आहत हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts